फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी: कुछ ऐसी है सपना चौधरी की लाइफस्टाइल, इस आलीशान घर से लेकर चलती हैं इन लग्जरी कारों से

Sat, 06 Mar 2021 06:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
जब भी बात एक अच्छे डांस की होती है, तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम जरूर आता है। आज सपना जो कुछ भी हैं, वो अपनी मेहनत के दम पर हैं। आज सपना के पास किसी चीज की कमी नहीं है और वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज सपना एक कामयाब इंसान है। काफी छोटी उम्र में ही वो स्टेज प्रोग्राम करने लग गई थी, ताकि उनका घर चल सके। तो चलिए आज हम आपको सपना चौधरी के बारे में कई खास बातें बताने जा रहे हैं। उनकी लाइफस्टाइल से लेकर उनकी जिंदगी की बातों पर एक नजर डालते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सपना चौधरी सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू पानी और ग्रीन टी पीती हैं। इसके बाद वे जिम, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करती हैं। साथ ही वो डांस भी करती हैं। रोज सुबह 9 बजे तक सपना अपना नाश्ता कर लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपने नाश्ते में वे होल ग्रेन, मल्टी ग्रेन ब्रेड, अंकुरित अनाज और एग व्हाइट के अलवा कभी पनीर और टोफ भी लेती हैं। वहीं, लंच में वे हरी सब्जियां जरूर खाती हैं। साथ ही उबले हुए राजमा और ग्रीन सैलेड खाती हैं। वहीं, नारियल पानी, संतरा या फिर कीनू खाना भी उन्हें पसंद है।

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
रात के खाने में सपना चौधरी ग्रिल्ड चिकन या बॉयल्ड चिकन और पनीर जैसे प्रोटीन डाइट लेती हैं। वो शाम को 7:30 बजे तक रात का खाना खा लेती हैं। वैसे तो सपना को ठंडा पानी पीना काफी पसंद है, लेकिन अपना वजन करने की वजह से उन्होंने ठंडे पानी से दूरी बनाई और अब वो गर्म या गुनगुना पानी ही पीती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ। वो पेशे से डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस भी हैं। उनके डांस के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। उनके हर एक डांस प्रोग्राम में लाखों लोगों की भीड़ आती है, जो अपनी पसंदीदा डांसर को देखने आती है। 
विज्ञापन

6 of 9
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
एक समय था जब सपना को एक गाने के महज 3100 रुपये मिला करते थे, लेकिन आज वो करोड़ों में कमाई करती हैं। वहीं, एक वक्त उन्हें अपने पिता की दवाई लेने के लिए घर तक गिरवी रखना पड़ा था, लेकिन आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
विज्ञापन

7 of 9
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
मौजूदा समय में सपना एक स्टेज शो के लगभग दो से तीन लाख रुपये चार्च करती हैं। वहीं, सपना म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। सपना ने बिग बॉस-11 के एक एपिसोड से एक लाख रुपये कमाए थे।

8 of 9
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी दिल्ली के नजफगढ़ मे एक आलीशान बंगले में रहती है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा सपना के पास कई लग्जरी कारें जैसे- ऑडी, फॉचर्यूनर समेत कई अन्य कारें भी हैं। सपना अपना साथ एक बाउंसर भी रखती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Sapna Chaudhary - फोटो : istock
सपना स्टेज शो, म्यूजिक एल्बम, विज्ञापन और सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन के जरिए कमाई करती हैं। वहीं, बात अगर सपना की नेट वर्थ की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी नेट वर्थ लगभग 15 करोड़ रुपेय के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें