फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Family Day: कब है विश्व परिवार दिवस? जानें इतिहास, वजह और इस साल की थीम

Sun, 15 May 2022 10:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विश्व परिवार दिवस 2022 - फोटो : self
International Family Day: दुनिया के हर देश में परिवार होता है, जिसमें माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चे और कई रिश्ते जुड़े होते हैं। हर शख्स के लिए परिवार अहम भूमिका निभाता है। अमीर हो या गरीब, अपराधी हो या कोई अधिकारी परिवार तो हर किसी के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। परिवार की इसी भूमिका को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है। सशक्त देश के निर्माण में परिवार एक अभूतपूर्व संस्था है, जो व्यक्ति के विकास के साथ ही समाज के विकास में योगदान देता है। भारत जैसे देश में रिश्ते-परिवार को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ यह दिन यादगार तरीके से मनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व परिवार दिवस मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई? सबसे पहले परिवार दिवस किसने मनाया था। जानिए परिवार दिवस का इतिहास और महत्व।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विश्व परिवार दिवस 2022 - फोटो : istock
विश्व परिवार दिवस कब होता है?

हर साल 15 मई को परिवार दिवस मनाया जाता है। परिवार की उपयोगिता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2022 - फोटो : twitter
कब से हुई परिवार दिवस मनाने की शुरुआत ?

पहली बार विश्व परिवार दिवस 1994 में मनाया गया था। हालांकि इस दिन की नींव 1989 में ही रख दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जीवन में परिवार के महत्व को बताने के उद्देश्य से 9 दिसंबर 1989 के 44/82 के प्रस्ताव में हर साल अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा की थी। बाद में साल 1993 में यूएन जनरल असेंबली ने एक संकल्प में परिवार दिवस के लिए 15 मई की तारीख तय कर दी। इसके बाद से हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाने लगा।

4 of 6
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2022 - फोटो : Pixabay
परिवार दिवस मनाने की वजह

विश्व परिवार दिवस को मनाने की शुरुआत करने के पीछे की वजह दुनियाभर के लोगों को परिवार से जोड़े रखना और परिवार से जुड़े मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाना था। हर साल इस दिन को मनाकर युवाओं को परिवार की अहमियत के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
विश्व परिवार दिवस 2022 - फोटो : istock
विश्व परिवार दिवस का महत्व

परिवार अलग अलग विचार, पसंद के लोगों को एकजुट करता है। लोगों के आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम से रहने के लिए प्रेरित करता है और भावनात्नक तौर पर परिवार एकदूसरे का सहारा देने व अकेलेपन को दूर करने का काम परिवार ही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व परिवार दिवस 2022 - फोटो : pixabay
परिवार दिवस 2022 की थीम

कोरोना काल में परिवार के लोग एक दूसरे के और करीब आए। उन्हें एक दूसरे संग अधिक वक्त बिताने को मिला। साल 2021 में विश्व परिवार दिवस की थीम 'परिवार और नई प्रौद्योगिकियां' थी। वहीं साल 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र ने विश्व परिवार दिवस की थीम 'परिवार और शहरीकरण' रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें