फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड को जब मिस करती हैं लड़कियां तो करती हैं ये काम

Fri, 01 Mar 2019 01:06 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
girlfriend
जब दो लोग आपस में प्यार करते हैं तो उनकी दुनिया एक-दूसरे के आसपास ही सिमट कर रह जाती है। मगर किसी कारण से अगर वो एक-दूसरे से दूर हैं तो दोनों बहुत मिस करते हैं। मिलने को लेकर दोनों के मन में इच्छाएं जागृत रहती हैं। पर क्या आपको पता है कि जब लड़कियां अपने ब्वायफ्रेंड को मिस करती हैं तो क्या करती हैं। दरअसल, जब लड़कियां प्यार में पड़ती हैं तो उनका पूरा दिन उनके ब्वॉयफ्रेंड के इर्द-गिर्द ही घूमता रहता है और जब उनका रिलेशनशिप लॉन्ग डिस्टेंस हो तब तो वो दिन भर अपने ब्वॉयफ्रेंड के ही सपने बुनती रहती हैं। यहां जानिए जब लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती हैं तो क्या करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
girlfriend
पार्टनर से दूर होने पर लड़कियां उनकी जासूसी करने लगती हैं। वो सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड का प्रोफाइल देखने लगती हैं और हर घंटे उनका स्टेटस चेक करती रहती हैं। उनके पोस्ट से लेकर कमेंट्स तक पढ़ती रहती हैं। इसके अलावा वो हर घंटे-दो घंटे बाद फोन करती रहती हैं कि वो अभी क्या कर रहा है, किसके साथ है और कहां है। 
विज्ञापन

3 of 5
girlfriend
जब लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती हैं तो वो अपने पार्टनर के पसंद का गाना सुनना पसंद करती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती हैं। इतना ही नहीं वह पार्टनर के दिए हुए गिफ्ट्स को भी बार-बार देखती रहती हैं। जब भी लड़की कोई रोमांटिक मूवी देखती है तो उस तस्वीर में अपने ब्वॉयफ्रेंड को सोचने लगती हैं। खुद को अपने ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में होने का एहसास करने लगती हैं।

4 of 5
girlfriend
अगर पॉसिबल होता है तो लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड को मिस करने पर उनसे फोन पर घंटों बातें कर लेती हैं। ऐसा करने से उन्हें ये फीलिंग नहीं आती कि वह अपने पार्टनर से दूर हैं। अपने पार्टनर को मिस करते वक्त लड़कियां उनकी फोटो को घंटों तक निहारती रहती हैं। इससे उन्हें पार्टनर की दूरी का अहसास कम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
girlfriend
पार्टनर से दूर होने पर लड़कियां रोमांटिक मूवी देखने लग जाती है। दरअसल, रोमांटिक मूवी देखकर वह खुद को अपने ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में होने का अहसास करने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें