फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप से पहले पार्टनर को देना चाहते हैं एक और मौका? तो ये चार बातें हैं बड़े काम की

Tue, 17 Aug 2021 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब हम किसी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में होते हैं, तो हमारी उसके साथ कई यादें जुड़ी होती हैं। ऐसे में अगर हम अपने पार्टनर से ब्रेकअप करने की सोच रहे हैं, तो हो सकता है कि ये दोनों के लिए काफी तकलीफ वाली बात हो। ऐसे में कई लोग तो बिना सोचे-समझे ब्रेकअप कर लेते हैं, लेकिन कई लोग अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देने के लिए तैयार होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मिलकर बात कर सकते हैं
  • अगर आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप करने की सोच रहे थे, लेकिन अब आप अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देना चाहते हैं तो आपको इस संवेदनशील मसले पर अपने पार्टनर से मिलकर बात करनी चाहिए। कई लोग ये सब बातें कॉल या मैसेज पर करते हैं, लेकिन अगर आप मिलकर बात करते हैं तो इससे छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और आपके पार्टनर आपकी अहमियम समझ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मिलने की जगह सही हो
  • अगर आप अपने पार्टनर से बात करने जा रहे हैं, तो फिर आपको सही जगह का चुनाव करना चाहिए। कई लोगों को देखा जाता है कि वो कहीं मार्किट में या भीड़भाड़ वाली जगहों पर बात करने लगते हैं। लेकिन आपको हमेशा इस मुद्दे पर एकांत वाली जगह पर जाकर ही बात करनी चाहिए। ऐसा करने से आप दोनों एक-दूसरे की बातों को समझ पाएंगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सच बोलें झूठ नहीं
  • हमें हमेशा अपने रिलेशनशिप में सच ही बोलना चाहिए, क्योंकि झूठ बोलने से कई बार रिश्ते बिगड़ जाते हैं। अगर आपकी गलती है तो आपको अपने पार्टनर से माफी मांगने में हिचकना नहीं चाहिए। आपको बिना सोचे-समझे ही माफी मांग लेनी चाहिए। इससे आपके पार्टनर का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा और आपका रिश्ता लंबा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हो सकता है सुधर जाए आपका रिश्ता
  • अगर आप ब्रेकअप से पहले अपने पार्टनर को एक मौका देने की सोच रहे हैं, तो हो सकता है कि इससे आपका रिश्ता सुधर जाए। उदहारण के लिए आप जिस वजह से ब्रेकअप करने जा रहे थे, हो सकता है कि वो चीज बदल जाए और आपके पार्टनर सही हो जाएं। ये उनकी कोई आदत या कोई गलती भी हो सकती है। ऐसे में पार्टनर को एक और मौका देकर रिश्ता सुधर भी सकता है। हालांकि, ये गलती पर निर्भर करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें