आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई किसी न किसी वजह से परेशान रहता है। कभी दफ्तर के काम की टेंशन, भविष्य की चिंता, करियर की चिंता आदि कई चिंताओं से हम लोग घिरे रहते हैं। ऐसे में इसका सीधा असर हमारी जिंदगी पर तो पड़ता ही है, साथ ही इसका बुरा असर हमारे आसापस मौजूद चीजों पर भी पड़ता है और इसी में से एक चीज है हमारी लव लाइफ। हमारी लव लाइफ पर भी कई बातों का बुरा असर पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार रिश्ता खत्म तक हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।