फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 संकेत बताते हैं कि आप एकतरफा प्यार में हैं, संभल जाइए वरना पछताएंगे

Tue, 12 Mar 2019 04:24 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
one sided - फोटो : social media
किसी भी नए रिश्ते की शुरूआत रिस्पेक्ट से होती है। एक खूबसूरत रिश्ते की पहचान होती है कि आप एक-दूसरे की फिलिंग्स को समझें और एक-दूसरे तकलीफ देने की बजाय खुशी दें। अगर कभी अनजाने में गलती हो जाए तो तुरंत सॉरी बोलकर मांफी मांग लें। वहीं अगर आप किसी को पसंद करते हैं और सामने वाला इंसान आपको पसंद नहीं करता है, तो आप लाख उसके लिए अच्छा सोच लें और उसे खुश करने की कोशिश करें, लेकिन वह आपको कभी नहीं समझ पाता है। ऐसे में आपको बहुत तकलीफ होती है। बार-बार आपके फिलिंग्स को चोट पहुंचती है। ऐसे में आपको सोचने की जरूरत है कि कहीं आप एकतरफा प्यार में तो नहीं हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
one sided relationship - फोटो : social media
अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बाते जिसे जानकर आप आपको समझ आ जाएगा आपका प्यार एक तरफा है और आपको ऐसे रिश्ते से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि ऐसे रिश्ते आपको सिर्फ और सिर्फ रुलाने के सिवा कुछ और नहीं दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
one sided - फोटो : file photo
आप अपने पार्टनर को हमेशा आप ही कॉल करते है और मैसेज करते हैं वह आपको कभी कॉल नहीं करता है। इसके साथ ही आप कहीं बाहर जाने का प्लान खुद से बनाते हैं उसकी कोई सहमति नहीं होती है और कई बार आपके बनाए प्लान को मना भी कर देता है तो आपको समझना चाहिए कि आपका प्यार भी एकतरफा है। दरअसल, ऐसा हो रहा है तो साथी के साथ बैठकर बात करें। अगर तब भी समझ न आए तो ऐसे रिश्ते से जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए।

4 of 5
one sided - फोटो : file photo
अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं और बिना गलती के आपका साथी आपको डांटता है और कई बार वह कहीं बाहर का गुस्सा भी आपके ऊपर निकालता है। आप बिना गलती किए भी उससे माफी मांगते हैं। फिर वह आपकी बातों को समझने को तैयार नहीं है तो समझ लें कि वह आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करता है और आप एकतरफा प्यार में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
one sided - फोटो : social media
आप आप किसी को तहे दिल से पसंद करते हैं। उसके पसंद ना पसंद का बखूबी ध्यान रखते हैं ऐसे में सामने वाला इंसान आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करता है, जिससे आपको बहुत तकलीफ होती है तो आपको समय रहते ऐसे इंसान से दूरी बना लेनी चाहिए। वरना बाद में आपके लिए इस रिश्ते से निकलना बहुत मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें