फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के परिवार वालों से मिलने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 11 Mar 2019 06:03 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
girlfriend family - फोटो : social media
किसी भी लड़के के लिए  गर्लफ्रेंड के परिवार वालों से मिलना बहुत तनावपूर्ण समय होता है। एक तरफा जहां उन्हें परिवार वालों से मिलने की खुशी होती है तो वहीं दूसरी तरफ इस बात का डर होता है कहीं पहली मुलाकात में कोई गलती न हो जाए। आइए कुछ टिप्स बताते है आपको जिससे आप अपने मुलाकात को यादगार बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
girlfriend family - फोटो : social media
अब तक आप अपने पार्टनर के परिवार वाले और उनके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जान चुके होंगे। ऐसे में सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनकी लव मैरेज हुई है या फिर अरेंज मैरेज। यह जानने के बाद आपको उनसे बात करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
girl friend family - फोटो : social media
लड़की के मम्मी पापा के सामने अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। उनमें से सबसे खास है आपके कपड़े। आप इतने भी बुरे कपड़े पहनकर न जाएं कि लड़की के मम्मी -पापा को पसंद न आए।  न ही उतना फार्मल पहन कर जाएं जिसे आप कुछ ज्यादा ही बनावटी लगने लगे। इस खास मौके पर आप सेमी फार्मल पहनकर जाएं।

4 of 5
girlfriend family - फोटो : social media
अगर आप उनसे मिलने उनके घर जा रहे है तो आप ये न सोचे कि आपको गिफ्ट में कुछ महंगा लेकर जाना है। आप चाहे तो कुछ फूल, चॉकलेट या फिर उनके मनपसंद की कोई चीज लेकर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
life partner
गर्लफ्रेंड के मम्मी पापा को आप मम्मी पापा कहकर न बुलाएं उन्हें सर, या फिर मैम कहकर बुलाएं। आपका इस तरह से बात करना आपके मान सम्मान को और भी बढ़ाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें