फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चार संकेत बताते हैं कि रिलेशनशिप का जारी रह पाना है बेहद मुश्किल, टूट सकता है प्यार का रिश्ता

Sun, 31 Oct 2021 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप यानी प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो हम काफी खुश होते हैं और अपने उस रिश्ते को लंबा चलाने के लिए हर एक जरूरी काम करते हैं। लेकिन कई मर्तबा ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिनकी वजह से रिश्ते टूट तक जाते हैं और हम उस वक्त सोचते हैं कि काश हमें इस बारे में पहले पता चल जाता, काश ये गलती न हुई होती या फिर हमारा रिश्ता टूटने के पीछे वजह क्या होगी? जैसे सवाल आपके मन में उछल कूद करते रहते हैं। दरअसल, बहुत से कपल उन संकेतों को नहीं समझ पाते हैं, जो उनके रिश्ते में काफी पहले से उन्हें ये इशारा कर रहे होते हैं कि उनका रिश्ता टूट सकता है। लेकिन अगर जरा ध्यान दिया जाए, तो कुछ संकेतों को पहले से पहचानकर अपने टूटते रिश्ते को भी बचाया जा सकता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताते हैं, जो आपके प्यार के रिश्ते को अंदर ही अंदर खोखला कर देते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
कम्यूनिकेशन गैप आना
  • अगर आपका अपने पार्टनर के साथ कम्यूनिकेशन गैप आ रहा है यानी आप उनसे बात नहीं कर पा रहे हैं, आप दोनों बातचीत के लिए एक-दूसरे को समय नहीं दे रहे हैं आदि। तो ऐसे में ये संकेत होता है कि कहीं न कहीं दोनों के बीच प्यार कम हो रहा है और रिश्ता बिगड़ने की तरफ जा रहा है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
भरोसा खोना
  • प्यार के रिश्ते की नींव ही भरोसे पर टिकी होती है और जरा सा भी भरोसा डगमगाया, तो वहीं रिश्ता टूट तक सकता है। अगर आप अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं या आप अपने पार्टनर पर किसी काम, पैसों आदि को लेकर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं। तो ये संकेत हो सकता है कि आपका रिश्ता डगमगा सकता है।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
कॉल-मैसेज को नजरअंदाज करना
  • जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो दोनों के बीच काफी बात होती है। सामने तो बातें होती ही हैं, साथ ही कॉल और मैसेज पर भी बातचीत का दौर चलता है। लेकिन अगर रिश्ते के आगे बढ़ने के साथ ही ये बातचीत कम हो रही है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
अक्सर झगड़े होना
  • माना जहां प्यार होता है, वहां थोड़ी बहुत टकरार देखने को मिलती ही है। लेकिन पार्टनर्स के बीच अगर झगड़े काफी बढ़ जाएं, तो ये संकेत आपके रिश्ते के लिए सही नहीं है। प्यार के रिश्ते में अक्सर होते झगड़े, रिश्ते को खराब करने के लिए काफी होते हैं। इसलिए इनसे खुद को दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें