फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पार्टनर संग नहीं बिगड़ेंगे रिश्ते, बस इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 27 May 2021 10:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कहते हैं जब हम किसी के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, तो प्यार के साथ-साथ कई बार तकरार भी देखने को मिलती है। ठीक ऐसा ही कई लोगों में इन दिनों लॉकडाउन के दौरान देखा जा रहा है। कोरोना काल की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से देखा जा रहा है कि कई लोगों की अपने पार्टनर से बन नहीं रही है और कई बार उनके बीच तकरार भी हो रही है। ऐसे में अगर इस लॉकडाउन में अपने पार्टनर संग बन नहीं रही है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं  जिससे आपके अपने पार्टनर संग रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बहस में न उलझे
  • कई बार पार्टनर्स के बीच ऐसी बातें हो जाती हैं, जिसकी वजह से मामूली बातों पर भी बहस होने लगती है। आपको इस बहस से बचना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं कि हर बात को लेकर दोनों पार्टनर में सहमति बन जाए। ऐसे में आपको इस मुद्दे पर बहस नहीं करनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता अच्छे से चले तो आपको इस बहस वाली आदत को छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कड़वी यादों को याद न करें
  • यादों का हमारे जीवन में अहम रोल होता है। जहां हमारे पास कई अच्छी यादें होती हैं, तो कई बुरी यादें भी होती हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग इन कड़वी यादों को लेकर बैठ जाते हैं। इससे आपका तो मूड खराब होता ही है, लेकिन साथ ही आपके पार्टनर का भी मूड खराब होता है। इसलिए ऐसी यादों को याद करके आप अपना रिश्ता खराब करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। इसलिए इन यादों को याद न करना ही अच्छा विकल्प है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
एक-दूसरे की काम में मदद करें
  • जब आप घर से बाहर काम पर जाते थे, तो शायद पार्टनर्स एक-दूसरे की मदद नहीं कर पाते थे। लेकिन जब अब आप लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं, तो आपको एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। आप घरेलू कामों में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। जैसे- खाना बनाने में, घर के काम में आदि। इससे भी आपके अपने पार्टनर संग संबंध अच्छे होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पार्टनर की राय को महत्व दें
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने आगे किसी की नहीं चलने देते हैं, और ऐसा ही कुछ वो अपने पार्टनर संग भी करते हैं। ये लोग अपनी राय अपने पार्टनर पर थोपने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर को बुरा लगता है और इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ता है। इसलिए अगर आप अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर की बातें सुननी चाहिए और उन्हें महत्व देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पार्टनर संग समय बिताएं
  • लॉकडाउन में आप घर पर हैं, तो अपने पार्टनर का ध्यान रख सकते हैं, उनसे बातें कर सकते हैं, कई बातें शेयर कर सकते हैं आदि। इसके अलावा आप पार्टनर संग रोमांटिक पल भी बिता सकते हैं। जब आप अपने पार्टनर की चिंता करेंगे और उन्हें महसूस कराएंगे आप उनके साथ हमेशा खड़े हैं, तो इससे आपका रिश्ता मजबूत होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें