फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में छोटे बच्चों का इन तरीकों से घर में ही लगाएं मन, नहीं करेंगे चिढ़चिढ़

Wed, 26 May 2021 05:27 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों को तो इस तरह बंद-बंद रहना तो बिल्कुल अच्छा नहीं लगता - फोटो : pixabay

 

जब से कोरोना आया तब से छोटे बच्चों का जीवन तो बहुत ही अव्यवस्थित हो गया है। गर्मियों में तो माता-पिता छोटे बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाने का मन बनाने लगते है लेकिन पिछले साल और इस साल तो यह संभव नहीं ही हो सका। ऐसे में घर पर बच्चे भी एक जैसी चीजें करके बोर होने लगते हैं। वे परिवार के सदस्यों पर चिढ़चिढ़ एवं गुस्सा करने लगते हैं क्योंकि बच्चों को तो इस तरह बंद-बंद रहना तो बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है इसलिए बहुत जरूरी है कि घर पर उनका मन रमाया जाए ताकि वे न ही बाहर जाने ती जिद करें और न ही बाहर जाने के लिए हर बार गेट पर खड़े हो जाएं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन उपयों को अपनाकर छोटे बच्चों को घर में रखा जा सकता है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
वे बाहर जाने की जिद ही नहीं करेंगे - फोटो : istock

बाल-पत्रिकाएं दें
छोटे बच्चों को बाल-पत्रिकाएं देखना अच्छा लगता है। 4 वर्ष से ऊपर के बच्चे तो थोड़ा बहुत पढ़ना भी सीख ही जाते हैं इसलिए उन्हें बाल पत्रिका के शब्दों को जोर से पढ़ने को कहें। जिन बच्चों को पढ़ने नहीं आता है उन्हें चित्र दिखाते हुए आप अलग-अलग अंदाज में कहानियां सुनाए, ये तरीका उन्हें खूब मन भाएगा और वे बाहर जाने की जिद ही नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
छोटे कपड़े उन्हें सूखाने के लिए दें - फोटो : pixabay

व्यस्त रखें 
छोटे बच्चों को आप जितना अधिक व्यस्त रखेंगे, उतना ही अच्छा होगा, वे किसी अन्य चीज के लिए जिद नहीं करेंगे। यदि आप बर्तन धो रहे हैं तो काम करवाने का झूठ बहाना बनाकर उन्हें भी अपने साथ बैठा लें। जब आप कपड़े सूखाने जा रही हैं तो उन्हें भी अपने साथ ले जाएं और छोटे कपड़े उन्हें सूखाने के लिए दें। इस तरह से आप आराम से कुछ समय के लिए उन्हें व्यस्त कर सकते हैं। 

4 of 5
उनकी तारीफ करना न भूलें - फोटो : Social Media

कलर बुक दें
छोटे बच्चे मोबाइल ज्यादा न चलाएं और घर में भी बैठे रहें इसके लिए आप उन्हें कलर बुक दें और बताएं कहां कौनसा रंग भरना है। ऐसा करने से वे आराम से एक से दो घंटे के लिए व्यस्त हो जाएंगे, साथ ही उनके भीतर की रचनात्मकता भी बाहर आएगी। जब उनका काम पूरा हो जाए तो मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी तारीफ करना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने साथ उन्हें योग व कसरत कराएं - फोटो : iStock

योग करवाएं
बच्चों की दिनचर्या को व्यवस्थित रखें ताकि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। सुबह अपने साथ उन्हें योग व कसरत करवाएं ताकि उनकी आदत डल जाए। शाम में भी जब मौसम थोड़ा ठंडा होने लगे ते उन्हें छत पर ले जाकर ही थोड़ी वॉक करवाएं। अगर हो सके तो आपके उनके साथ लंगड़ी खेलें। यह उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। वे रोज खुद से आपसे खेलने की जिद करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें