Mothers Day 2022: अगर बात रिश्तों की हो तो मां का अपने बच्चों के साथ सबसे प्यारा और सच्चा रिश्ता होता है। लड़का हो या लड़की, मां अपने हर बच्चे से एक जैसा ही प्यार करती हैं लेकिन बेटियों के साथ उनके रिश्ते की अलग ही बात होती है। मां के लिए उनकी सबसे अच्छी दोस्त बेटियां होती हैं। बेटियों के बचपन से लेकर उनके जीवन के हर पड़ाव पर मां अपने सपनों को जीती हैं। बेटी की परवरिश मां के लिए मात्र जिम्मेदारी या मातृत्व नहीं होता बल्कि उनके जरिये अपने बचपन को दोबारा जीना भी होता है।
हर मां, अपनी बेटी को दुनिया की बुरी चीजों से दूर भी रखना चाहती हैं और सबसे ऊंची उड़ान भरते भी देखना चाहती हैं। अगर आप भी एक मां हैं और अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसी ही भावना या चिंता आपके मन में भी हैं तो आपको अपनी बेटी को बड़े होने पर चार बातें जरूर बताना चाहिए। बेटी स्कूल से कॉलेज के दौर में आ गई हो या घर परिवार से दूर पढ़ाई या नौकरी के लिए जा रही हो तो उसे ये चार बातें जरूर सिखाएं।