फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: अनजाने में कहीं आपकी ये आदत बिगाड़ ना दें रिश्ते

Wed, 04 May 2022 05:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Relationship Issues - फोटो : Istock
किसी के साथ रिश्ते की शुरूआत करना आसान है। लेकिन उसे जीवनभर निभाना उतना ही मुश्किल। किसी भी रिलेशनशिप को अगर आप जीवनभर के लिए चाहते हैं। तो जरूरी है कि अपने व्यवहार पर गौर करें। कहीं जानें अनजाने अपने रिश्ते को आप खोखला तो नहीं बना रहें। जो आगे चलकर अलगाव का कारण बनें। बहुत सारी छोटी-छोटी आदतें रिलेशनशिप को बर्बाद कर देती हैं। इसलिए इन बातों का जानना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी के बीच विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप जरूरत से ज्यादा अपने रिश्ते में दे रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा करने से आप रिश्ते में अपनी अहमियत खो देते हैं। आप हर बातें पार्टनर से पूछ कर करते हैं। हर चीजों की प्लानिंग करते हैं और हर कदम पर रिलेशनशिप को बनाए रखने की कोशिश करते हैं। या यूं कहें कि आप रिश्ते में एक कदम आगे रहते हैं। ऐसे में दो बातें हो सकती हैं। हो सकता है कि ऐसा करने से पार्टनर आपके साथ घुटन का अनुभव करें। उसे महसूस हो कि उसका कोई अस्तित्व ही नहीं। या फिर वो आपकी तरफ से बेफिक्र हो जाए। क्योंकि उसे पता हे कि आप सबकुछ करने को तैयार है उसके लिए। 
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
बड़े झगड़े ना करें। लेकिन अपने विचारों में आ रहें मतभेदों के बारे में बात जरूर करें। रिश्ते को बचाने के लिए अगर आप बहस करने से बचते हैं और सोचते हैं कि इससे सामने वाले को अच्छा महसूस होगा। तो आप गलत हो सकते हैं। क्योंकि सबकुछ ठीक होने का नाटक करने की बजाय अपने मन में आ रहे मतभेदों के बारे में बैठकर बात करें और मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें। हालांकि मुद्दे सुलझाने में झगड़ों को और ना बढ़ाएं। 

4 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास - फोटो : Pixabay
किसी भी रिश्ते में पारदर्शिता जरूरी होती है। लेकिन इसकी भी एक सीमा है। अगर पार्टनर कुछ बाते आपसे नहीं साझा करना चाहता। तो उसे ऐसा करने के लिए मजबूर ना करें। इससे वो काफी बंधा हुआ सा महसूस करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship tips - फोटो : social media
हर बात पर खुद को बेचारा ना साबित करें। कई बार पार्टनर झगड़े के बीच में खुद को बेचारा और विक्टिम साबित करते हैं। जिससे कि सामने वाला इमोशनली कमजोर होकर आपसे माफी मांगे और खुद को गुनहगार। ऐसा करना लंबे समय में आपको मुसीबत में डाल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें