कहते हैं प्यार के रिश्ते की डोर कच्चे ढगे से बंधी होती है, और हमारी जरा सी गलती इस डोर को तोड़ सकती है। इसलिए इस रिश्ते में जरूरी है कि हम एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखें। जब हम प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो शुरुआत के दिन काफी अच्छे होते हैं। पार्टनर संग समय बिताना, पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना, उनकी इच्छाओं को पूरा करना और अपने इस रिश्ते को लेकर कई तरह के सपने देखना आदि। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे ये बातें कहीं गुम सी हो जाती हैं। यही नहीं, कई लोगों के साथ तो ये दिक्कतें शुरुआत से ही होती हैं। इसलिए हमें समझना होगा कि कुछ गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से प्यार का रिश्ता टूट तक सकता है। ऐसे में हमें इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से अक्सर रिश्ते बिखर जाते हैं।