जब एक कपल माता-पिता बनता है, तो उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अब उसकी जिंदगी उसके बच्चे के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वे अपने बच्चे का पूरा ख्याल रखते हैं, उसको अच्छी शिक्षा देने की तरफ कई जरूरी कदम उठाते हैं, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं आदि। लेकिन इसके अलावा हमेशा माता-पिता को एक चिंता सताती है कि क्या उनका बच्चा इस दौड़ती-भागती जिंदगी में जीवन की रेस जीत पाएगा? क्या उनके बच्चे का दिमाग तेज हो पाएगा? कहीं उनके बच्चे को कहीं हार का सामना तो नहीं करना पड़ेगा? आदि। ऐसे ही कई सवाल माता-पिता की चिंता को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए माता-पिता उन्हें एक अच्छी डाइट देते हैं, लेकिन यहां आपको बता दें कि इसके साथ ही आपको कुछ अन्य काम भी करने पड़ेंगे जिससे आपके बच्चे का दिमाग तेज होने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।