किसी भी रिलेशनशिप को खुशहाल और लंबा चलाने के लिए हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो शुरुआत में उन्हें सबकुछ अच्छा लगता है। वे एक-दूसरे के साथ रहते हैं, एक-दूसरे को समझते है, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं आदि। लेकिन समय के साथ ये चीजें कहीं खो सी जाती हैं और इसके बाद लाइफ बोरिंग लगने लगती है। कई बार तो कई कपल के बीच आपसी विवाद तक हो जाते हैं, जिसकी वजह से रिश्ता बिखरने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन आपको हमेशा ही समझदारी से काम लेना चाहिए और आप चाहें तो अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। लोगों को अपने पार्टनर से कुछ वादे करने चाहिए, जिन्हें करके और निभाकर वे अपने रिलेशनशिप को बेहतर कर सकते हैं और साथ ही वे एक खुशहाल रिश्ता निभा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।