Parenting Tips : माता पिता अपने बच्चों की हर इच्छा पूरी करना चाहते हैं। बच्चों की खुशी के लिए वह सबकुछ करते हैं। बच्चे भी अपने माता पिता से बहुत प्यार करते हैं और उनकी बाते मानते हैं लेकिन जब बच्चे बड़े होने लगते हैं और परिवार से बाहर की दुनिया में निकलते हैं तो उनकी समाज के दूसरे लोगों से जान पहचान बढ़ती है। स्कूल या काॅलोनी में उनकी दोस्ती होती है। दोस्त बनते हैं, टीचर, बस या रिक्शा ड्राइवर, दुकानदार आदि के सम्पर्क में आते हैं। ऐसे में बड़े होते बच्चे अक्सर गलत संगत में भी आ जाते हैं और गलत बातें भी सीखने लगते हैं। उनके बर्ताव में बदलाव होने लगता है। कई बार बच्चे अपशब्द सीख जाते हैं। कम उम्र में ही बच्चे स्मोक करने लगते हैं। स्कूल बंक करके घूमने फिरने लगते हैं। हर अभिभावक को इस बात का डर रहता है कि उनका बच्चा बिगड़े नहीं। ऐसे में अगर आपको बता करना है कि कहीं आपका बच्चा किसी गलत संगत में तो नहीं या बच्चा बिगड़ तो नहीं रहा, ये जानने के कुछ तरीके हैं। इन संकेतों से करें बच्चे के बिगड़ने की पहचान, ताकि गलत राह पर न जाएं बच्चे।