फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तुरंत बाद छोड़ देनी चाहिए ये आदतें, वरना रिश्ते में आ सकती है खटास

Mon, 11 Dec 2023 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद ये आदतें दे सकती हैं दिक्कत। - फोटो : istock
Tips For Marriage Life: जहां एक तरफ कोई अरेंज मैरिज करता है, तो कोई अपनी पसंद की यानी लव मैरिज करता है। पर जब भी कोई शख्स शादी करता है, तो उसके जीवन में काफी कुछ बदल जाता है। खुद से पहले पार्टनर के बारे में सोचना, उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना आदि ये सभी चीजें जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ी सी भी कोई गलती करते हैं, तो इसका बुरा असर सीधे आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। जैसे- कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो आपका रिश्ता तक खराब कर सकती हैं। यही नहीं, इनकी वजह से रिश्ता टूटने तक की नौबत आ सकती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप इन आदतों को शादी के बाद सुधार लें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी आदते हैं, जिन्हें शादी के बाद हर व्यक्ति को बदल लेना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
शादी के बाद ये आदतें दे सकती हैं दिक्कत। - फोटो : istock
ये हैं वो आदतें:-

शक करने की आदत गलत है
  • किसी भी रिश्ते में विश्वास होना बेहद जरूरी है और अगर आप अपने पार्टनर पर बेवजह शक करते हैं, तो जाहिर है कि आप उन पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। दरअसल, कई लोगों की ये आदत पहले से होती है और शादी के बाद भी वो अपने पार्टनर पर शक करते हैं। ऐसा न करें, वरना आपका रिश्ता टूट सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
शादी के बाद ये आदतें दे सकती हैं दिक्कत। - फोटो : istock
सम्मान न करना
  • जब दो लोग शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो दोनों की अपेक्षा होती है कि उनका पार्टनर उनका सम्मान करें। पर कई लोगों की पहले से आदत होती है कि वो किसी को कुछ नहीं समझते और सामने वाले व्यक्ति का सम्मान भी नहीं करते। पर शादी के बाद आपकी ये आदत आपको दिक्कत में डाल सकती है।

4 of 5
शादी के बाद ये आदतें दे सकती हैं दिक्कत। - फोटो : istock
ताने मारने की आदत
  • कई लोगों की शुरू से आदत होती है कि वो घर और घर के बाहर दोनों जगह लोगों को ताने मारते हैं, लेकिन शादी के बाद अपने पार्टनर को ताने मारने की गलती न करें। अगर आपको ऐसी आदत है, तो इसे सुधार लें। वरना आपकी इस आदत की वजह से आपके और पार्टनर के बीच दिक्कत हो सकती है और इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के बाद ये आदतें दे सकती हैं दिक्कत। - फोटो : istock
गुस्सा करना गलत है
  • जहां एक तरफ लोग अपने पार्टनर का ध्यान रखते हैं, उन्हें प्यार करते हैं, उनकी हर एक छोटी-बड़ी बात को मानते हैं आदि। पर कई लोग अपने पार्टनर पर बेवजह गुस्सा करते हैं या दफ्तर का गुस्सा पार्टनर पर निकालते हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें, वरना इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें