फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: अगर चाहते हैं रिश्ते में ना आए खटास तो सगाई के बाद रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 10 Dec 2023 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी हाल ही में सगाई हुई है और शादी में अभी समय है तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
engagement - फोटो : Istock
Marriage Tips: हर किसी के लिए शादी उसकी जिंदगी का सबसे अहम पल होता है, जिसका इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री के साथ होता है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शादी से पहले सगाई कराई जाती है, जिसके बाद से कपल आपस में बातचीत शुरू कर देते हैं। अगर लव मैरिज है तो इसमें लड़का और लड़की दोनों को एक-दूसरे से जुड़ी तमाम चीजों का पता होता है पर, अरेंज मैरिज का सीन अलग होता है। अरेंज मैरिज में बातचीत का सिलसिला शुरू होने के बाद कपल्स अच्छे से एक-दूसरे को जानने-पहचानने लगते हैं। इसका सीधा असर आगे बनने वाले रिश्ते पर पड़ता है।

ऐसे में चाहे लड़का हो या लड़की, उसे अपने पार्टनर से बात करते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। दरअसल, कई बार आपकी कही हुई बात या किया हुआ कोई एक्शन आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनका आपको सगाई से शादी के बीच के समय में खास ध्यान रखना है। 
विज्ञापन

2 of 5
couple - फोटो : istock
ना करें बहुत ज्यादा बातें

अगर आपकी सगाई और शादी के बीच काफी समय है तो भी अपने पार्टनर से ज्यादा बातें ना करें। अगर आप पूरे दिन उनसे बाते करते रहेंगे तो इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है या हो सकता है आपके पार्टनर को लगने लगे कि आप तो हर वक्त फ्री ही रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
couple - फोटो : istock
करें एक-दूसरे का सम्मान

अपने पार्टनर से बात करते वक्त उसके सम्मान का ख्याल रखें। बिल्कुल भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल ना करें। शादी के रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान काफी अहम होता है। 

4 of 5
couple - फोटो : istock
ना दिखाएं रौब

गलती से भी अपने पार्टनर पर रौब ना दिखाएं। अगर आपको आपके पार्टनर की कोई बात अच्छी नहीं लगी है तो भी उसे प्यार से समझाएं। रौब दिखाने से आप खुद अपनी इमेज खराब कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
angry couple - फोटो : istock
ना करें परिवार की बुराई

हर कोई ये चाहता है कि उनका पार्टनर उनके परिवार का सम्मान करे। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ-साथ उनके परिवार का भी सम्मान करें। कभी अपने पार्टनर से उनके परिवार की बुराई ना करें।  परिवार को लेकर कोई ऐसी बात न कहें, जो सामने वाले को सुनने में बुरी लगे। ऐसी बातें सीधा दिल दुखाती हैं, जिसका प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें