फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Impress Girl: लड़कियों को खुश कैसे करें? हर लड़के को पता होने चाहिए ये मुख्य तरीके

Tue, 23 Apr 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश में जुटे हैं तो कुछ आसान टिप्स खोज सकते हैं। यहां कुछ खास टिप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किसी लड़की को खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लड़की को खुश कैसे करें - फोटो : istock
Tips To Impress Girl: ये कहावत तो सुनी ही होगी, लड़कियों को समझना मुश्किल होता है। अधिकतर लड़के ये शिकायत करते हैं कि वह लड़कियों को समझ ही नहीं पाते। अब अगर आप लड़की को समझ ही नहीं पाते, तो उन्हें खुश कैसे करें या उनका दिल कैसे जीतें? लड़कियों को इम्प्रेस करना काफी मुश्किल होता है। थोड़ी सी चूक से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन कम ही लोग सफल हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश में जुटे हैं तो कुछ आसान टिप्स खोज सकते हैं। यहां कुछ खास टिप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किसी लड़की को खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लड़की को खुश कैसे करें - फोटो : Istock
हंसी मजाक और गंभीरता

अधिकतर लड़कियां लड़के में सेंस आफ ह्यूमर देखती हैं। लड़की से बात करते वक्त हंसते या मुस्कुराते चेहरे वाले लड़के उन्हें इम्प्रेस करते हैं। हालांकि लड़कियों के सामने बहुत अधिक हंसना या भद्दे मजाक नहीं करने चाहिए। आपको किस वक्त हंसना है और किस वक्त गंभीर रहना है, इसका बैलेंस बनाकर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
लड़की को खुश कैसे करें - फोटो : Istock
खास महसूस कराएं

हर लड़की को पसंद होता है कि कोई उसे स्पेशल महसूस कराए। अगर कोई लड़की को कमतर समझता है या सम्मान नहीं करता है तो उन्हें पसंद नहीं आता। इसलिए लड़कियों की इज्जत करें और उन्हें स्पेशल फील कराएं। ऐसे में आसानी से आप लड़की के दिल को जीत लेंगे।

4 of 5
लड़की को खुश कैसे करें - फोटो : istock
रोचक बातें करें

किसी को भी खुश करने के लिए उनसे बात करना जरूरी है। जब वह आपकी बातों में रूचि लेने लगते हैं तो वह इम्प्रेस भी होते हैं। ऐसे में किसी लड़की से बात करना शुरू करे तो हर वक्त उनके पीछे न पड़ें। समय समय पर बात करते हुए उन विषयों चर्चा करें जिस पर वह बात करना चाहती हैं। लड़कियों को जिन बातों में रूचि हो, उन्हीं पर बातें करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़की को खुश कैसे करें - फोटो : istock
लड़की की सुनें

जब भी कोई लड़की आपसे बात करें तो बहुत ध्यान और धैर्य के साथ उनकी बात सुनें। उन्हें बात करने का पूरा मौका दें, बीच में रोके-टोके नहीं। अगर कोई बात गलत लगे तो आराम से स्मार्ट तरीके से जवाब दें। बीच-बीच में उनकी बात में शामिल हों, ऐसा न लगे कि वो अकेले ही बोलती जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें