फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों को शादी से पहले कर लेने चाहिए ये 5 काम , बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

Wed, 16 Oct 2019 05:32 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
अगर आपकी शादी होने वाली है , तो जरा ठहरिए शादी का यह लड्डू चखने से पहले आपको कुछ चीजें जरूर करनी चाहिए। इससे आपकी शादी -शुदा जिंदगी में परेशानियां कम हो जाएंगी। यह वह आदतें हैं जो आपके शादी-शुदा जिंदगी को बेहतर बना सकती हैं। इसलिए आपके लिए यह बेहद जानना बेहद जरूरी है कि कौन-से हैं वह काम जिन्हें शादी से पहले हर पुरुष को करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
खाना बनाना सीख लें 
शादी से पहले खाना बनाना जरूर सीख लें। इसके दो फायदे हैं पहला आपकी होने वाली पत्नी इस आदत से बेहद प्रभावित होगी। दूसरा कि  अगर आपकी पत्नी कहीं चली जाए तो आपको खाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप भी वक्त-वक्त पर खुद से खाना बनाकर अपनी पत्नी को खुश रख सकते हैं। यह आपके वैवाहिक जीवन का एक अच्छा मंत्र साबित होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
वित्तीय स्थिति
शादी से पहले वित्तीय स्थिति को सुधार लें। क्योंकि शादी के बाद आप एक से दो हो जाते हैं। इसलिए वित्तिय स्थिति मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास पैसों से संबधित बैक-अप प्लान भी होने चाहिए।  अगर आप वित्तिय स्थिति को नहीं सुधारंगे तो यह आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

4 of 6
- फोटो : social media
कसमें खाना छोड़ दें 
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर कसमें खाने की आदत है तो इस आदत को खत्म कर दीजिए। आपकी यह आदत शादी के बाद आप ही के जी का जंजाल बन सकती  है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपने किसी काम को करने के लिए  कसम खा ली और फिर आपने वह काम नहीं किया तो  समझ जाइए आपका  क्या होगा? इसलिए इस आदत को कैसे भी करके छोड़ दें। 
विज्ञापन

5 of 6
money - फोटो : money
खर्च कम करना सीखें
शादी से पहले ही आपको  पैसों के मामले में व्यवस्थित होना पड़ेगा। भले ही आप पैसा खर्च करने से पहले नहीं सोचते होंगे लेकिन शादी के बाद आपको सोच-समझ कर पैसा खर्च करना पड़ेगा  ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं  और खर्चो में भी इजाफा हो जाता है। इसके अलावा पैसे बचाने की कला भी सिख लें क्योंकि यह आदत आपके भविष्य को सुरक्षित बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
सज्जन बनने की तैयारी
शादी से पहले खुद को एक सज्जन  पुरुष में तब्दील कर लें। क्योंकि अब आप एक लड़के नहीं बल्कि किसी के पति बनने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें