फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2024: जानें कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा, जिन्होंने जीता 'मिस वर्ल्ड 2024' का खिताब

Sun, 10 Mar 2024 11:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 के खिताब को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस्टीना पिस्जकोवा - फोटो : instagram/Krystyna Pyszková
कल यानी कि बीते नौ मार्च को भारत के मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस समारोह में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया। पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने इस प्रतियोगिता के समापन के समय क्रिस्टीना के सिर पर ये ताज सजाया गया।

इस साल इस इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने किया था, लेकिन वो ये खिताब जीतने में असफल रहीं। सिनी ने टॉप 8 में तो जगह बनाई लेकिन वो टॉप 4 में शामिल नहीं हो सकी।

अब बात करते हैं मिस वर्ल्ड 2024 बनीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा कि तो महज 24 साल की उम्र में वो 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड बनीं। खिताब जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस्टीना पिस्जकोवा - फोटो : instagram/Krystyna Pyszková

1999 में हुआ जन्म

क्रिस्टीना पिस्जकोवा का जन्म 19 जनवरी 1999 में हुआ था। वर्तमान समय में लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई भी कर रही हैं। अपनी पढ़ाई करने के साथ-साथ वो मॉडलिंग में भी अपना करियर बना रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस्टीना पिस्जकोवा - फोटो : instagram/Krystyna Pyszková

सिर्फ इतना ही नहीं वो असहाय लोगों के लिए भी काफी काम करती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की, जो जरूरतमंदों की मदद करता है। 

4 of 5
क्रिस्टीना पिस्जकोवा - फोटो : instagram/Krystyna Pyszková

इसके अलावा तंजानिया में उन्होंने गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला है, जिसका संचालन वो खुद करती हैं। वो अक्सर अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए कुछ न कुछ काम करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस्टीना पिस्जकोवा - फोटो : instagram/Krystyna Pyszková

मिली इतनी प्राइज मनी

रिपोर्ट्स की मानें तो जो भी मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता जीतता है, उसे तकरीबन 10 करोड़ के आसपास की रकम बतौर ईनाम मिलती है। इसके साथ ही उन्हें दुनिया भर में रहना-खाना और घूमना फ्री मिलता है। जो ताज मिस वर्ल्ड को पहनाया जाता है वो इसे एक साल अपने पास रख सकती हैं। उसके बाद जो दूसरा इस प्रतियोगिता को जीतता है उसे ये ताज पहनाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें