फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024 Shopping List: होली में किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, लिस्ट बनाकर करें खरीदारी

Sat, 09 Mar 2024 07:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली में जिन सामानों की जरूरत है, उनकी लिस्ट बना लें और खरीदारी शुरु कर दें ताकि पर्व के मौके पर कोई सामान छूट न जाए और त्योहार में बाजारों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह रही होली के लिए जरूरी सामान की सूची।
विज्ञापन
1 of 5
होली 2024 - फोटो : Istock
Holi 2024 Shopping List : हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। होली रंगों का त्योहार है, जिसमें दोस्त -सगे संबंधी और करीब आते हैं और दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। इस पर्व के मौके पर लोग एक दूसरे से मिलते हैं और उनके चेहरे पर गुलाल लगाते हुए होली की बधाई देते हैं। गले मिलकर दिल से दिल मिलाते हैं। होली के रंग के साथ ही इसकी मिठास भी मशहूर है। होली में तरह तरह के पकवान बनाए और परोसे जाते हैं। कई तरह के पापड़ होली से महीने भर पहले से तैयार होने लगते हैं। वहीं होली में गुजिया, दही भल्ले आदि बनाए जाते हैं। 

इसके अलावा होली मिलन के लिए दोस्त, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग घर आते हैं। ऐसे में घर की साफ सफाई और सजावट भी की जाती है। घर को संवारने के साथ ही खुद को भी संवारना होता है। ऐसे में नए कपड़े, एक्सेसरीज आदि की भी जरूत होती है। सजावट से लेकर होली मिलन के लिए तरह तरह के पकवानों तक कई तरह की चीजों की जरूरत होती है। इन सब के लिए पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए। होली में जिन सामानों की जरूरत है, उनकी लिस्ट बना लें और खरीदारी शुरु कर दें ताकि पर्व के मौके पर कोई सामान छूट न जाए और त्योहार में बाजारों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह रही होली के लिए जरूरी सामान की सूची।
विज्ञापन

2 of 5
living room - फोटो : istock
घर की सजावट

बेडशीट
पर्दे
सोफा कवर
कुशन कवर
पेंटिंग
वॉल हैंगिंग
फोटो फ्रेम
सजावट के लिए आर्टिफिशियल फूल
डोर मैट
वॉलपेपर या वाॅल स्टीकर  
विज्ञापन

3 of 5
कहां है ये बाजार ? - फोटो : istock
खुद को संवारें

अपने या पार्टनर के लिए कपड़े
बच्चों के लिए कपड़े
फुटवियर
होली के लिए मैचिंग टीशर्ट
उबटन
फेसपैक
कपड़ों के लिए मैचिंग ज्वेलरी या एक्सेसरीज
 

4 of 5
गुजिया - फोटो : istock
होली के पकवान

मावा या खोया
मैदा
गुजिया बनाने का सामान
घी, तेल या रिफाइंड
छोला
दही बड़ा बनाने की सामग्री
पापड़ बनाने की सामग्री
तरह-तरह की नमकीन
फल
ड्राई फ्रूट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली के लिए सामान - फोटो : Social Media
रंगों की होली 

होली में रंग गुलाल और पिचकारी की खरीदारी की जाती है। कई तरह के गुलाल- अबीर खरीद सकते हैं। बच्चे हैं तो पिचकारी ला सकते हैं। इसके अलावा साफ सफाई का सामान, रंग छुड़ाने का सामान जरूरत के मुताबिक खरीद लाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें