फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लक्षण दिखें तो समझ लीजिए लिवर हो रहा है खराब, इन आदतों को फौरन छोड़ दें

Mon, 06 Jan 2020 06:18 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
liver
जीवनशैली और खानपान की अनियमितता की वजह से लिवर की समस्या आम हो गई है। लिवर की समस्या से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। गैस से लेकर अपच तक कई समस्याएं होने लगती हैं। कई बार लिवर की समस्याएं घातक बीमारी का रूप भी धारण कर लेती हैं। अगर आपको भी लिवर की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर को दिखाएं और अपने खान-पान में सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
लिवर की समस्या को पहचानना बेहद जरूरी है। अगर आपको पेट से संबंधित बीमारियां या दिक्कतें ज्यादा होती है तो समझिए लिवर में जरूर कुछ गड़बड़ है। अगर आपको अक्सर पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं तो इसे अनदेखा न करें। समझ लें कि आपका लिवर गड़बड़ हो रहा है और आपको संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, जब लिवर में समस्या आती है तो हमारे शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। जल्दी थकान महसूस होने से लेकर मल में दिक्कत तक कई समस्याएं सामने आती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
अगर आपको ज्यादा पीले गहरे रंग की पेशाब हो रही है तो समझिए आपको लिवर की समस्या हो रही है। अगर आपके पेट में दर्द, सूझन और लगातार आपको पाचन की समस्या हो रही है तो आपके लिवर में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसके अलावा पैरों में सूजन, आंखों का रंग पीला होना और मल का कभी ज्यादा ठोस होना और कभी पतला होना भी लिवर की समस्या बताता है।

4 of 5
Liver
लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय खान-पान में नियंत्रण रखना है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। इसके अलावा बाहर का खाना कम कर दें। जंक फूड कम मात्रा में लें। घर का बना खाना ही खाएं। खाने के साथ ही भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
healthy liver
शराब और धूम्रपान लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में इन चीजों से बचें। इसके अलावा हल्का खाना खाएं और ज्यादा मात्रा में मांसाहारी खाना न खाएं। लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय है खिचड़ी, दाल और अपने भोजन में बेहद हल्का खाना शामिल करें। तेल और मसालेदार खाने का सेवन एकदम छोड़ दें। इससे लिवर से जुड़े रोग बढ़ते हैं और पेट की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अपने खाने में सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करें। ये लिवर के लिए बेहद अच्छी होती हैं। अगर आपको बार-बार पाचन की समस्या होती है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें