महानगरों को छोड़ दें तो आज भी भारत के गांवों और कस्बों में शुद्ध देसी घी का प्रयोग भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि महानगरों में भी देसी घी का प्रयोग मिठाइयों के साथ-साथ रोजाना खाने में होता है। लेकिन जाने क्या वजह है कि देसी घी को लेकर कई तरह की भ्रामक चीजें और जानकारी है कि घी वजन बढ़ाता है लिहाजा उसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। बहरहाल, यदि आप देसी घी का सेवन करते हैं तो चिंता बिल्कुल ना करें कि इससे आपका वजन बढ़ेगा बल्कि यह तो आपको फिट रखेगा। दरअसल, देसी घी यह धारणा गलत है, देसी घी के सेवन से हमारा शरीर बेहद स्वस्थ्य रहता है। यह न केवल हमें रोगों से बचाता है, बल्कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए तो अमृत समान है। आइए जानते हैं देसी घी के सेवन से मिलने वाले 10 फायदे।
विज्ञापन
2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल की बीमारियों से भी बचाता है
गाय का देसी घी दिल कई तरह की बीमारियों से आपको बचाने में सहायक है। विशेष रूप से दिल की बीमारियों से यह आपको बचाने में सक्षम है। एक शोध के अनुसार देसी घी का सेवन करने से खून और आंतों में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके अलावा देसी घी शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। देसी घी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में रहने की वजह से हार्ट सही तरीके से काम करता है और दिल से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लड सर्कुलेशन
देसी घी में विटामिन K-2 भी मौजूद रहता है। यह विटामिन ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इस तरह से यह चुस्ती फूर्ती देने में सहायक है और शरीर को तरोताजा रखता है।
4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फैट को गलाता है
देसी घी पेट में एसिड्स के बहाव को बढ़ाता है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है। देसी घी शरीर में जमा फैट को गलाकर विटामिन में बदलने का भी काम करता है।
विज्ञापन
5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
स्किन
देसी घी को स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को मुलायम और चमकदार बनाते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हड्डियों को मजबूत बनाता है
देसी घी हड्डियों को जरूरी कैल्शियम भी देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। यदि आपका इसका सेवन नाश्ते में अथवा रोटी के साथ करते हैं तो भी देसी घी बहुत फायदेमंद है। जोड़ों में लिक्विड की कमी को दूर करने में भी देसी घी सहायक है।
विज्ञापन
7 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
माइग्रेन
अगर आप गाय का देसी घी खाते हैं तो यह और भी अच्छा होता है।गाय के देसी घी की दो से तीन बूंदें नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द कम होता है। आयुर्वेद की प्रेक्टिस करने वाले कई वैद्य इसका प्रयोग करते हैं।
8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कमजोरी
प्रतिदिन दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से कमजोरी दूर हो जाती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।
9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गर्भवती महिला
गर्भवती महिलाओं को देसी घी खिलाने से गर्भ में पल रहे शिशु का शरीर मजबूत होने के साथ दिमाग भी तेज होता है। पाचन भी अच्छा रहता है।
नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) की रिपोर्ट में भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया कि देसी घी से कैंसर का खतरा भी कम होता है। इसके अतिरिक्त यदि आप देसी घी का सेवन करते हैं और रोजाना जिम, योग अथवा किसी भी तरह की एक्सरसाइज करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।