क्रिकेट विश्वकप 2011 में भारत की जीत का जब भी जिक्र होगा, गौतम गंभीर की 97 रनों की जबरदस्त पारी को हमेशा याद किया जाएगा। क्रिकेट से सन्यास ले चुके गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर सबसे मुखर लोगों में से एक हैं। क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने वाले गंभीर असल जीवन में भी किसी शहंशाह से कम नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली के गौतम गंभीर सबसे अमीर और दौलतमंद सांसद हैं। क्रिकेट के अलावा, कॉमेंटरी और विज्ञापनों के माध्यम से भी वह कमाई करते हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा वह जनसेवा में खर्च करते हैं जिसका वह कई इंटरव्यू में जिक्र कर चुके हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गौतम गंभीर के जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानते हैं।