अगर आपके पास पैन कार्ड है तो संभल जाइए, क्योंकि हो सकता है कि आपका पैन किसी काम का न रहे। दरअसल, पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की प्रक्रिया जारी है। अगर अब तक आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो जल्द करा लीजिए। वैसे केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 1961 के मुताबिक, पैन और आधार को लिंक कराने की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक अब पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दी गई है। बता दें कि इसके पहले पैन-आधार लिंक की डेडलाइन 30 सितंबर 2021 थी। वहीं अगर आखिरी तारीख तक आपने अपने पैन और आधार को लिंक नहीं करवाया तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इतना ही नहीं आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप मिनटों में कैसे पैन और आधार को लिंक कैसे करें।