आज की दौड़ती-भागती जिदंगी में हर कोई चाहता है कि उसके पास काफी धन-दौलत हो, जिसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नही कि आज के दौर में अमीर बनना इतना आसान भी नहीं है। वही, जब बात अमीर लोगों की होती है या बात ऐसे लोगों की होती है जो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं तो इसमें बॉलीवुड के सितारों का नाम काफी ऊपर आता है। दिन-रात कैमरे के सामने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरकर ये स्टार्स काफी मोटी फीस लेते हैं, जो करोड़ों तक मे होती है। लेकिन इन पैसों को कमाने के लिए ये लोग काफी मेहनत भी करते हैं और शूटिंग के लिए न तो दिन देखते हैं और न ही रात। ऐसे में आपके मन में ये जानने की इच्छा तो होती ही होगी कि आखिर इन सितारों के पास कितनी संपत्ति है? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स की दौलत के बारे में बताते हैं।