दूसरी बातों के भविष्य के विपरीत प्रेम का भविष्य मेटाफिजिक्स के घेरे में रहेगा - सूक्ष्म और गूढ़।
"हम केवल भावनात्मक, आध्यात्मिक और आभासी स्तर पर प्रेम कर सकते हैं। अब प्रेम और सेक्स दो अलग बातें हैं।"
दिल्ली में रहने वाले प्रोफेशनल पप्स रॉय खुद को लाइलाज विद्रोही बताते हैं। वे समलैंगिक हैं और कोरोना के बाद प्रेम के भविष्य पर बड़ी गहराई से बाते करते हैं। अभी फिलहाल पप्स रॉय अपने फोन के साथ एक फ्लैट में फंसे हुए हैं। वो कहते हैं, "प्यार हैं कहीं बाहर। बस हमें प्यार करने के पुराने तरीके भुला कर नए तरीके सीखने होंगे।" लॉकडाउन से कुछ ही दिन पहले वो रेल में बैठ कर एक आदमी के साथ किसी पहाड़ी शहर को निकल गए थे।