कई बार बाइक चलाते समय या फिर छत पर ताजी हवा खाते समय अचानक अहसास होता है कि किसी ने बहुत जोर से काट लिया है। ये कोई और नहीं बल्कि मधुमक्खी है। मधुमक्खी के जहरीले डंक की वजह से आपको तेज जलन और सूजन भी हो गई है तो इन घरेलू उपायों को आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
honey
- फोटो : honey
शहद
मधुमक्खी के काटने पर उसका डंक निकाल लें। इसके बाद जहां मधुमक्खी ने काटा हो उस जगह पर शहद का लेप लगाएं। ऐसा करने से शरीर में सूजन नहीं आती है।
विज्ञापन
3 of 5
key
लोहा
मधुमक्खी के काटने पर उस जगह को लोहे की चीज से रगड़ना चाहिए। ऐसा करने से डंक बाहर आ जाएगा।
4 of 5
सिरका
जिस जगह मधुमक्खी ने काटा हो उस जगह सिरके से धोना चाहिए। ऐसा करने से उस जगह सूजन और खुजली दोनों से राहत मिलती है।
बर्फ
बर्फ से सिकाई करने पर भी मधुमक्खी के काटने पर जहर फैलने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही ऐसा करने से दर्द भी नहीं होता है।
नोट-
ये सब उपाय आजमाने के बाद भी अगर सांस लेने में तकलीफ, शरीर पर लाली, रैशेस, त्वचा में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से जांच करवाएं।