फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा डकारों से परेशान हैं? ये चीजें रामबाण साबित होंगी

Wed, 22 Jun 2016 01:49 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
अक्सर खाने के बाद डकार आना आम बात है लेकिन ये लगातार किसी भी समय आए तो इस पर थोड़ा गंभीर हो जाना चाहिए। पेट के अंदर की भरी गैस को बाहर निकालने का प्राकृतिक तरीका है डकार। यदि गैस डकार के जरिए बाहर न आए तो यह परेशानी पैदा कर सकती है जैसे पेट में दर्द और पेट मे जलन आदि।

 
विज्ञापन

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

2 of 9
- फोटो : getty images
अगर लगातार डकार आती रही है तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं, जानिए कौन से हैं वो तरीके?

 
विज्ञापन

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

3 of 9
- फोटो : getty images
ज्यादा डकार आने पर काला जीरा का खाएं। काला जीरा पेट और पाचन तंत्र को ठीक रखता है जिससे डकार की समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है।

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

4 of 9
- फोटो : getty images
दही में मौजूद बेक्टीरिया आंतों और पेट से जुड़ी हर समस्या को दूर करता हैं। ज्यादा डकार आए तो छाछ या लस्सी पी सकते हैं।

 
विज्ञापन

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

5 of 9
- फोटो : getty images
चाय में अदरक को डालकर पिएं, डकार ठीक हो जाएगी या फिर अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े चबाएं। इन्हें तब तक चबाएं जब तक मुंह में अदरक का रस न आ जाये। यदि अदरक तीखा लग रहा हो तो शहद के साथ खा सकते हैं।
विज्ञापन

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

6 of 9
- फोटो : getty images
दो ग्लास पानी में एक चौथाई बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छे से घोलें और तुरंत पी जाएं। ये उपाय थोड़ी ही देर में डकार को खत्म कर देगा।
विज्ञापन

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

7 of 9
- फोटो : getty images
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है पपीता। पपीते में पपेन एंजाइम होता है जो आपको अधिक डकार से राहत तो देता है साथ ही त्वचा में भी निखार लाता है।

 

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

8 of 9
- फोटो : getty images
यदि आप नियमित रूप से हर्बल चाय पीते हैं तो इससे आपको अधिक डकार की समस्या नहीं आती है। हर्बल चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेट की गैस को कम करते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

लंबी डकारों का इलाज कर देगा अदरक और बेकिंग सोडा

9 of 9
- फोटो : getty images
यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह डकार का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए धूम्रपान बंद कर दें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें