जब पहली बारिश में पानी की बूंदे सूखी मिट्टी पर पड़ती हैं तो उससे एक खास तरह की खुशबू आती। इस खुशबू का दुनिया मे हर इंसान दीवाना है। लेकिन पहली बारिश की इस खुशबू के लिए आपको लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। लेकिन अब आपका ये इंतज़ार हमेशा के लिए खत्म हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के गांव ने मिट्टी की खुशबू वाला इत्र तैयार किया है।
विज्ञापन
इत्र वाला शहर, यहां बनता है दुनिया का सबसे अनोखा इत्र
2 of 5
कन्नोज इत्र
- फोटो : getty
दुनियाभर में उत्तर प्रदेश का कन्नोज अपने इत्र उद्योग के लिए पहचाना जाता है। लेकिन कन्नोज में अब पहली बार बारिश में मिट्टी से निकलने वाली खुशबू का परफ्यूम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इत्र वाला शहर, यहां बनता है दुनिया का सबसे अनोखा इत्र
3 of 5
कन्नोज इत्र
- फोटो : getty
ये इत्र 'मिट्टी अत्तर' नाम से दुनियाभर में मशहूर है।
इत्र वाला शहर, यहां बनता है दुनिया का सबसे अनोखा इत्र
4 of 5
कन्नोज इत्र
- फोटो : getty
मिट्टी से बनने वाले और अन्य इत्रों को बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा अंतर नहीं है। सबसे पहले मिट्टी को तांबे के बड़े-बड़े पात्रों में पकाया जाता है, फिर आसवन की प्रक्रिया द्वारा पकाई गई मिट्टी की खुशबू को बेस ऑयल के साथ संघनित किया जाता है। इस प्रक्रिया से बेस ऑयल में मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू घुल जाती है।
इत्र वाला शहर, यहां बनता है दुनिया का सबसे अनोखा इत्र
5 of 5
कन्नोज इत्र
- फोटो : getty
उप्र के मुख्यमंत्री 2015 में अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कन्नौज के इत्र की तारीफ की थी। उन्होनें कहा था कि कन्नौज के इत्र कारोबारी एक ऐसा इत्र बनाते हैं जिसकी खुशबू दुनिया भर के इत्र से अलग होती है। यह इत्र भारत ही नहीं दुनिया भर में अनोखा है।