फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में जले बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में हो जाएंगे नए

Tue, 29 Jan 2019 12:03 AM IST
मोना नारंग रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
utensils
हर कोई चाहता है उसकी किचन के बर्तन हमेशा चमकते रहे। किसी को भी काले टेढ़े और फूटे बर्तन रखना पसंद नहीं होता। कई बार ऐसा होता है कि बर्तन तेज आंच पर खाना बनाने की वजह से काले पड़ जाते हैं, वहीं कई बार किसी और काम में व्यस्थ हो जाने पर बर्तन गैस पर जल जाते हैं। इन बर्तनों को वापस से चमकाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बर्तनों को चमकाने की टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी किचन की खूबसूरती को दोगुनी कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
baking soda
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोड़ा भी जले हुए बर्तन को चमकाने में असरदार होता है। जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच नींबू का रस और दो कप गर्म पानी डाल दें। अब बर्तन को अच्छे से स्टील के स्क्रबर से रगड़े।
विज्ञापन

3 of 6
salt - फोटो : salt
नमक
जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर करीब चार मिनट तक उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले स्क्रबर या ब्रश से साफ कर लें। इससे जले हुए निशान साफ हो जाएंगे। 

4 of 6
tomato shake
टमाटर का रस
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी असरदार है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें।
विज्ञापन

5 of 6
onion peel
प्याज
प्याज का एक टुकड़ा लें और उसे जले हुए बर्तन में डाल दें। अब इस बर्तन में पानी डालकर इसे उबाल लें। इससे कुछ ही देर बाद निशान खुद मिट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lemon
नींबू
एक बड़ा कच्चा नींबू लें। इसे बर्तन के जले हुए हिस्से पर लगाएं। इसके बाद उसी बर्तन में तीन कप पानी डालें और गर्म करें। अब एक ब्रश सेे बर्तन के जले हुए हिस्से को अच्छे से साफ करें। यह आपके जले हुए बर्तन को चमका देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें