फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को ये 7 फूड खाने से पहले सौ बार सोचें, फायदे-नुकसान जान लीजिए

Wed, 03 Jan 2018 12:02 PM IST
ऊर्जा डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
खाद्य पदार्थों के सेवन का समय काफी हद तक आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। फल स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, लेकिन फलों को रात में खाने से बचना चाहिए। रात में फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित होता है। ऐसे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें रात में खाने से परहेज करना चाहिए, बता रही हैं सीनियर डाइटिशियन डॉ. हिमांशी शर्मा।
विज्ञापन

2 of 7
केला- इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है। लंच में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। केले का सेवन प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है। त्वचा में निखार लाता है, लेकिन रात में सोने से ठीक पहले केला खाते हैं, तो आपको बलगम और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सेब- सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होता है। सुबह सेब खाने से इसमें मौजूद पेक्टिन नामक तत्व अद्भुत रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही रखता है। रात में सेब खाने से शरीर में पेक्टिन आसानी से नहीं पच पाता है।

4 of 7
आलू- यह स्टार्च, विटामिन सी एवं बी-6, फाइबर, मैग्नीशियम आदि का अच्छा स्रोत होता है। सुबह के समय आलू का सेवन आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। यदि आप रात में आलू का सेवन करते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की संभावना होती है।
विज्ञापन

5 of 7
nuts
नट्स- इसमें ओमेगा-3 एसिड, वसा, विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखते हैं। लंच में इनका सेवन ब्लड प्रेशर के स्तर को सही रखता है। रात में सेवन से इनमें मौजूद वसा आपका वजन बढ़ा सकते है।
विज्ञापन

6 of 7
चीज- चीज कैल्शियम और विटामिन बी 12 का बहुत ही अच्छा स्रोत होता है। सुबह के समय चीज का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले इसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चावल- लंच में चावल खाना शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। रात में चावल खाने से वजन बढ़ सकता है।

टमाटर- विटामिन सी से भरपूर टमाटर को रात के समय खाने से कैंसर का खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें