फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: रेड वेलवेट केक के साथ पार्टनर को दें सरप्राइज, जानें इसे बनाने का तरीका

Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उन्हें घर पर ही रेड वेलवेट केक बनाकर खिला सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रेड वेलवेट केक - फोटो : istock
फरवरी के महीने का इंतजार हर किसी को सालभर रहता है, क्योंकि इस महीने प्यार का सप्ताह आता है। इस हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है। इसके बाद 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक हर दिन कोई ना कोई खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

ये पूरा हफ्ता प्यार का होता है, ऐसे में लोग अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाते हैं, और उन्हें उनके खास होने का एहसास दिलाते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो भीड़ वाली जगह पर जाने से दूर रहते हैं। ऐसे में वो घर पर ही डिनर प्लान करते है।

अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए घर पर डिनर डेट प्लान कर रही हैं, तो उन्हें रेड वेलवेट केक देकर भी सरप्राइज कर सकती हैं। दरअसल, रेड वेलवेट केक तकरीबन हर किसी को पसंद आता है, ऐसे में हम आपको इसे घर पर ही बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रेड वेलवेट केक - फोटो : social media
केक बनाने का सामान
  • मैदा – डेढ़ कप
  •  दूध – 1 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क – 3/4 कप
  • विनेगर – डेढ़ टेबलस्पून
  • रिफाइंड ऑयल – 1/4 कप
विज्ञापन

3 of 7
रेड वेलवेट केक - फोटो : iStock
  • लिक्विड रेड फूड कलर – 2 टीस्पून
  • वनीला एसेंस – डेढ़ टी स्पून
  •  चीनी – 2 टेबलस्पून
  •  बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून
  •  बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
  •  ठंडी हैवी क्रीम – आवश्यकता के अनुसार
  •  शुगर पाउडर – 1 टेबलस्पून

4 of 7
रेड वेलवेट केक - फोटो : istock
विधि

रेड वेलवेट केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 175°C पर प्रीहीट करें। इसके बाद सबसे पहले बड़े से बाउल में कंडेंस मिल्क और रिफाइंड डालकर इसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद क्रीमी टेक्चर आने के बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, वनिला एसेंस और बेकिंग सोडा डालकर इस अच्छे से मिक्स करें।
विज्ञापन

5 of 7
रेड वेलवेट केक - फोटो : istock
अब इसी सही तरह से मिलाकर इसमें धीरे-धीरे दूध डालें। ध्यान रखें कि इसे इतना फेंटें कि इसकी सभी गांठें खत्म हो जाए। अगर गांठें बची रहेंगी तो केक सही नहीं बनेगा। जब बेटर तैयार हो जाए तो इसमें लाल रंग का फूड कलर डालें और अच्छी तरह से इसे मिक्स करें। सबसे आखिर में इसमें थोड़ा सा सिरका डालें।
विज्ञापन

6 of 7
रेड वेलवेट केक - फोटो : istock
अब एक दिल के आकार के मोल्ड में बटर लगाकर उसमें केक का मिक्सचर डालें। इस केक लिक्विड को ओवन में 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें। बेक करते वक्त इसे बीच में एक बार चेक जरूर कर लें कि ये पका है या नहीं। पकने के बाद इसे निकालकर ठंडा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेड वेलवेट केक - फोटो : istock
अब बारी आती है आइसिंग की। इसके लिए बटर और क्रीम को फेंटें, फिर आइसिंग शुगर और वनीला एक्सट्रैक्ट मिलाएं। अब केक को आप इस आइसिंग की मदद से अपने हिसाब से सजा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें