हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 14 फरवरी के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती का जन्म होता है। ऐसे में स्कूलों से लेकर घरों तक में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। ये दिन किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए काफी शुभ माना है। ऐसे में बहुत से लोग अपने बच्चे की पढ़ाई की शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से ही कराते हैं।
मां सरस्वती को पीला रंग काफी पसंद है। इसी के चलते बहुत से लोग इस दिन पीला रंग ही पहनते हैं। इसके साथ ही वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग अवश्य लगाया जाता है। मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, ऐसे में आप पीले मीठे चावल का भोग उन्हें लगा सकते हैं। हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।