17 जुलाई 2019 से श्रावण मास आरंभ हो चुका है। कल यानी 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ रहा है। शिवजी की उपासना के लिए सावन के सोमवार को बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ और पार्वती माता का पूजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। भोलेबाबा को मनाने के लिए लोग कई जतन करते हैं। आपको बता दें कि इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। अगर आप भी सावन के सोमवार के व्रत रखेंगे तो जानिए किन चीजों के साथ व्रत खोलने पर शिव जी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
healthy food
व्रत में क्या खा सकते हैं
सावन के व्रत में आप आलू का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आप चाहें तो आलू चाट, फ्राई आलू, दही आलू, आलू टिक्की, मूंगफली के साथ आलू की सब्जी का सेवन किया जाता है। आलू में मौजूद विटामिन c आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है। आलू शुगर का भी अच्छा स्रोत है। व्रत के दौरान ये आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखता है।
विज्ञापन
3 of 6
Maharashtrian dish Thalipeeth
फलाहारी थालीपीठ
थालीपीठ एक बहुत ही प्रसिद्ध महाराष्ट्रियन डिश है। इसके लिए आपको साबूदाना, उबले आलू, भुनी मूंगफली और सिंघाड़े का आटा चाहिए। आप सिंघाड़े के आटे की जगह कुट्टू का आटा भी ले सकते है।
4 of 6
Sama ke Chawal
समां के चावल
समां के चावल आमतौर पर व्रत में खाए जाते हैं। यह दिखने में सूजी जैसा पर थोड़ा बड़े आकर का होता है। आप इस चावल से खीर, पूरी, पुलाव, समां चावल की खिचड़ी, चकली और भी बहुत कुछ बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
chutney
अंगूर और खजूर की चटनी
कुछ खट्टा मीठा खाने का मन हो तो आप अंगूर और खजूर की चटनी भी खा सकते हैं।