फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटे दूध के पानी के होते हैं इतनेे फायदे, जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे फेंकने की गलती

Thu, 18 Jul 2019 12:48 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
paneer - फोटो : Instagram
जब कभी घरों में दूध फट जाता है तो उससे पनीर बना लिया जाता है, लेकिन इसके साथ ही हम एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं। पनीर बनाने के बाद जो पानी बचता है हम उसे फेंक देते हैं। जिस पानी को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो प्रोटीन से भरपूर और बहुत पौष्टिक होता है। ये पानी मांसपेशियों में ताकत बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा यह आपको दिल संबंधित बीमारियों से लेकर पेट संबंधित परेशानियों व मोटापे को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं दूध से बचे इस पानी को इस्तेमाल करने के तरीके...
विज्ञापन

2 of 6
dough
आटा गूंथने के लिए करें इस्तेमाल
आटा गूंथने के लिए आप नार्मल पानी की जगह इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पानी से गूथें आटे की रोटियां नरम तो बनेंगी ही साथ ही पौष्टिक भी होंगी। तो अगली बार दूध से पनीर बनाने के बाद बचे पानी को फेंकने की गलती न करें।
विज्ञापन

3 of 6
makhane ki sabzi
सब्जी की ग्रेवी को बनाएं हेल्दी
सब्जी को बनाते वक्त उसकी ग्रेवी के लिए आप सादे पानी की जगह फटे दूध के पानी का प्रयोग भी कर सकती हैं। ऐसा कर सब्जी का स्वाद भी अच्छा होगा और यह आपके लिए फायदेमंद भी होगी।

4 of 6
tomato soup - फोटो : Amar Ujala
इन रेसिपी में भी कर सकते हैं प्रयोग-
-फटे दूध के पानी का इस्तेमाल आप सूप बनाने में भी कर सकते हैं
-चावन या पास्ता बना रहे हैं तो उसमें भी इसके इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन

5 of 6
glowing skin - फोटो : Instagram
त्वचा पर आएगा निखार
फटे दूध के पानी को नहाने के पानी में मिला लें। इससे आपकी स्किन सॉफट होगी। इस पानी में माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा और सिर का पीएच मेंटेन रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर कंडीशनर
कंडीशनर की तरह करें इस्तेमाल
बालों को शैंपू करने के बाद इस पानी से धोएं और दस मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को धो लें। कुछ दिनों में आपको अपने बालों पर इसका असर साफ नजर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें