सुबह का स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता आपका पूरा दिन बना देता है। नाश्ते में ऐसी डिश बनानी चाहिए, जो सेहत के लिहाज से अच्छी तो हो ही, स्वाद के मामले में भी मजेदार हो। खाने-पीने में सबसे ज्यादा बच्चे न नुकुर करते हैं। अधिकतर बच्चे हेल्दी खाने के बजाय जंक फूड खाना पसंद करते हैं। मैगी और पास्ता जैसी डिश की फरमाइशें करते हैं। इसे कभी का बार ही खाना तो ठीक है पर स्वास्थ्य के लिए ये सब हानिकारक होता है। इसलिए बच्चों के लिए आप हेल्दी व्यंजन को खास रेसिपी से स्वादिष्ट बनाएं, ताकि बच्चे उसे पसंद करके मन से खा सकें। नाश्ते में पराठा अधिकतर घरों में बनता है। नाश्ते में आप पराठा बनाने वाले हैं तो उसे थोड़ा ट्विस्ट देकर बनाएं ताकि बच्चे और परिवार के बाकी लोग स्वाद लेकर खाएं। आज की रसोई में हम यहां आपको नाश्ते में पुदीने की मदद से स्वादिष्ट मसाला पराठा बनाने की खास रेसिपी बताने जा रहे हैं। पुदीना मसाला पराठा खाने में लजीज होने के साथ ही हेल्दी भी है। तो चलिए जानते हैं पुदीने से बने मसाला पराठा की खास रेसिपी के बारे में...