फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2021: भैया दूज पर मलाई बर्फी से कराएं भाई का मुंह मीठा, इस आसान रेसिपी से मिनटों में हो जाएगी तैयार

Sat, 06 Nov 2021 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज 2021 मलाई बर्फी रेसिपी - फोटो : Istock
दिवाली के पावन पर्व को देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर घर घर में चहल पहल, धमा चौकड़ी का माहौल होता है। घरों की सजावट से लेकर किचन से आने वाले लजीज पकवानों की महक से दिवाली का पर्व और खास बन जाता है। परिवार, रिश्तेदार, दोस्त और आस पड़ोस के लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और दीपों के पर्व की बधाई देने के साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं। इन्हीं पांच दिनों के उत्सव का अंत भाई दूज के दिन होता है, जब बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु का प्रार्थना करती हैं और मीठा खिलाकर अपने रिश्ते का मिठास को हमेशा इसी तरह बनाएं रखने की कामना करती हैं। भाई दूज को हर बहन या भाई अपनी अपनी तरह से खास बनाना चाहते हैं। भाई बहनों के लिए खास तोहफा तैयार करते हैं तो वहीं बहनें भी भाईयों के लिए इस दिन कुछ खास कर सकती हैं। इस भाई दूज आप बाजार की नहीं बल्कि अपने हाथों से भाई के लिए मिठाई बना सकती हैं। ये सेहत के लिहाज से तो बेस्ट है ही साथ ही भाई के लिए कुछ स्पेशल करने के लिए भी परफेक्ट आइडिया है। तो इस भाई दूज आप घर पर ही यहां बताई जा रही आसान रेसिपी से भाई के लिए बनाएं मलाई बर्फी। 
विज्ञापन

2 of 5
भाई दूज 2021 मलाई बर्फी रेसिपी - फोटो : iStock
मलाई बर्फी बनाने के लिए सामग्री 

मलाई बर्फी बनाने के लिए पनीर, माया या खोया, गाढ़ा दूध, इलायची पाउडर, कटे हुए काजू बादाम चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
भाई दूज 2021 मलाई बर्फी रेसिपी - फोटो : istock
मलाई बर्फी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- मलाई बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आंच पर पैन में एक कप गाढ़ा दूध या कन्डेन्स्ड मिल्क लें।

स्टेप 2- दूध को मावा या खोया में अच्छे से मिला लें। फिर इसमें पनीर के टुकड़ों को भी डालकर अच्छे से मिला लें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण चिकना न हो जाए। 

4 of 5
भाई दूज 2021 मलाई बर्फी रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- जब मिश्रण पैन से अलग होने लगे और गाढ़ा होकर एक आकार लेने लगे तो हरी इलायची पाउडर डालकर मिला लें। 

स्टेप 4- एक प्लेट में घी लगाकर दूध के गाढे मिश्रण को उस पर फैला लें। ऊपर से काजू, बादाम डालकर हल्के हाथों से दबाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई दूज 2021 मलाई बर्फी रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 5- कुछ देर के लिए दूध वाले मिश्रण को कमरे में ठंडा होने के लिए रख दें। बाद में 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए ताकि मलाई बर्फी सेट हो जाए। 

स्टेप 6- ठंडा होने के बाद इसे निकाल लें और एक चाकू से बर्फी के आकार में काट लें। 

नोट- अगर पनीर और मावा ताजा होगा तो मलाई बर्फी का स्वाद अच्छा लगेगा। वहीं इसमें चीनी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें