फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी पर ऐसे करें रात के खाने की तैयारी, ये रही कुछ खास डिश की आसान रेसिपी

Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : pixabay

दिवाली उत्सव का हर दिन खास होता है। धनतेरस से शुरू होने वाले दीपों के पर्व का अंत भाई दूज के दिन होता है। ऐसे में हर पर्व की आपकी खास मान्यता है और अलग अलग तरह से सभी को मनाने का तरीका है। 2 नवंबर से पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। धनतेरस के बाद नरक चौदस है। इस दिन को लोग छोटी दिवाली भी कहते हैं। इस दिन साफ सफाई का विशेष महत्व है। नरक चतुर्दशी के दिन को अलग तरह से मनाने के लिए आप इस दिन रात के खाने में कुछ खास डिश को शामिल करें। त्योहार में लजीज पकवान, मिठाई, स्नैक्स आदि बनाए जाते हैं। ऐसे में डिनर को भी कम मेहनत के साथ स्वादिष्ट और लजीज बनाने के लिए कुछ खास डिश हैं, जिनकी रेसिपी यहां बताई जा रही है। ये रही नरक चतुर्दशी पर रात के खाने का स्पेशल मेन्यू और उसकी आसान रेसिपी।

विज्ञापन

2 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : pixabay
नरक चतुर्दशी का डिनर मेन्यू 
  • मशरूम कोफ्ता
  • चपाती या तंदूरी रोटी
  • चावल 
  • रायता या दही भल्ले 
  • खीर या गुलाब जामुन
विज्ञापन

3 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

मशरूम कोफ्ता बनाने सामग्री

मशरूम, उबले आलू, प्याज और टमाटर,अदरक लहसुन का पेस्ट,गरम मसाला, मैदा,घी, तेल, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, क्रीम या खोया, धनिया पत्ती।

4 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

मशरूम कोफ्ता बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम बाॅल्स बनाएं। एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें मशरूम, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर दो मिनट भून कर गैस बंद कर दें।

स्टेप 2- अब उबले आलू और पनीर को मिलाकर अच्छे से मैश करें। इसमें खोया, इलायची पाउडर और नमक मिलाएं। इस मिश्रण में मशरूम और थोड़ा सा मैदा डालकर मिला लें और बॉल्स बना लें। 

स्टेप 3- मशरूम बॉल्स को तेज आंच पर तेल गर्म करके  सुनहरा होने तक तल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 4- अब मशरूम की ग्रेवी तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भूने। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। बाद में टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब उसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिलाएं। मसाला भुन जाए तो टमाटर प्यूरी डालकर 1 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

स्टेप 5- जब मसाला ठंडा हो जाए तो ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें।

स्टेप 6- मसाले के मिश्रण को दोबारा पकाने के लिए चढ़ाएं। इसमें थोड़ा पानी डालें। क्रीम या एक चम्मच खोया को पानी में मिला लें। खोया पक जाए तो इसमें मशरूम कोफ्ता बाॅल्स को डालें। धीमी आंच में एक मिनट इसे पकाएं। धनिया पत्ती से गार्निश करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें