दिवाली के पांच दिन की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर को है। धनतेरस की पूजा की तैयारी कर रहे हैं तो किचन से आने वाली स्वादिष्ट खुशबू से भी पता चलना चाहिए कि धनतेरस आ गया है। आज हम आपको ऐसे खास पकवान की रेसिपी बताएंगे जो धनतेरस में बनाए जाते हैं। माना जाता है कि धनतेरस में भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन धन्वंतरी की भी पूजा की जाती है। पूजा में भोग का भी विशेष महत्व है। कहते हैं भगवान कुबेर को सफेद मिठाई प्रिय होती है, इसलिए उन्हें खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। वहीं धन्वंतरी को पीली मिठाई का भोग लगाया जाता है। माता लक्ष्मी को भी सफेद मिठाई ही अर्पित की जाती है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस में भगवान कुबेर, धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के मनपसंद भोग की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
धनतेरस 2021 बेसन की मिठाई रेसिपी
- फोटो : iStock
धनतेरस में बनाएं बेसन की बर्फी
बेसन की बर्फी बनाने की सामग्री
दो कप बेसन, 1 कप चीनी, 1/2 कप पानी, 1 कप घी, गार्निश के लिए टुकड़ों में कटा हुआ बादाम
विज्ञापन
3 of 5
धनतेरस 2021 बेसन की बर्फी की रेसिपी
- फोटो : Istock
बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- सबसे पहले बेसन को घी में हल्की आंच पर फ्राई कर लें।
स्टेप 2- जब बेसन भूरा होने लगे तो उसमें से घी छोड़ने लगेगा।
स्टेप 3- तब तक दूसरे पैन में चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी को हल्की आंच पर पकने दें।
स्टेप 4- चीनी और पानी को गाढ़ा होने तक पका लें, जब इसमें तार छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
स्टेप 5- अब इस चाशनी को भुने हुए बेसन में मिला लें। और अच्छे से मिला कर घी लगे बर्तन में निकाल लें। सूखने के लिए फ्रिज में रख दें। टाइट होने लगे तो बर्फी के शेप में काट कर सर्व करें।