फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2023: इस वेज थाली के साथ खोलें हरतालिका तीज का व्रत, आज ही बनाएं पकवानों की लिस्ट

Mon, 18 Sep 2023 12:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं तो अपने और अपने परिवार के लिए स्पेशल तरीके की वेज थाली तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
veg thali - फोटो : social media
Hartalika Teej 2023: हर सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का व्रत काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है, इस बार ये 18 सितंबर को है। महिलाओं ने इस व्रत की तैयारी अभी से शुरू कर दी है, ताकि तीज के दिन किसी चीज की कमी नो होने पाए। 

इस दिन व्रत खोलने के बाद ही महिलाएं कुछ खाती हैं। ऐसे में सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं तो अपने और अपने परिवार के लिए स्पेशल तरीके की वेज थाली तैयार कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप वेज थाली में शामिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
poori - फोटो : istock
पूड़ी

कई जगह त्योहारों पर रोटी नहीं खाई जाती ऐसे में अपनी वेज थाली के लिए पूड़ी तैयार कर सकती हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

3 of 9
कचौड़ी - फोटो : अमर उजाला
दाल की कचौड़ी

अगर बात पूड़ी की हो रही है तो हम कचौड़ी को कैसे छोड़ सकते हैं। दाल को भिगो कर हरतालिका तीज की वेज थाली में दाल की कचौड़ी जरूर तैयार करें। 

4 of 9
Chole - फोटो : Istock
छोले

पूड़ी के साथ छोले खाने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आप घर पर ही अपनी वेज थाली के लिए छोले तैयार जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 9
पनीर - फोटो : सोशल मीडिया
मटर पनीर

छोले वैसे भी मसाले वाले होते हैं। ऐसे में कढ़ाई पनीर ना बनाकर आप मटर पनीर बना सकती हैं। पूड़ी और कचौड़ी के साथ ये सब्जी भी कमाल की लगती है।
विज्ञापन

6 of 9
mix veg sabzi - फोटो : pixabay
मिक्स वेज

खाने में अगर सूखी मसालेदार मिक्सवेज बनी हो तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आप त्योहार के दिन शाम को मिक्स वेज बना सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
रायता - फोटो : Istock
रायता

खाने को पूरा करने के लिए घर पर ही बूंदी का रायता बनाएं। इसे बनाने से थाली देखने में खूबसूरत लगेगी और खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा।  

8 of 9
बर्फी - फोटो : Istock
मिठाई

आप अपनी थाली को पूरा करने के लिए घर पर ही स्वादिष्ट बर्फी तैयार कर सकती हैं। इसे आप तीज के एक दिन पहले बनाकर फ्रिज में रख सकती हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
सलाद
सलाद

खाने की प्लेट को पूरा करने के लिए सलाद काफी मदद करता है। ऐसे में वेज थाली के साइड में एक छोटी प्लेट में टमाटर और खीरे का सलाद तैयार करके रखें। इसमें नींबू और हरी मिर्च रखना ना भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें