फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2023: पत्नी रख रही है हरतालिका तीज का व्रत तो अपने हाथ से बनाकर खिलाएं मिठाई, आसान है विधि

Mon, 18 Sep 2023 12:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी पत्नी आपके लिए पूरे सच्चे मन से हरतालिका तीज का कठिन व्रत रख रही है तो आप उनके लिए घर पर मिठाई बनाकर उन्हैें सरप्राइज दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
Hartalika Teej 2023: हर पति-पत्नी के लिए हरतालिका तीज का व्रत काफी अहम होता है। महिलाएं इसका इंतजार सालभर करती हैं। ये दिन उनके प्यार और विश्वास को और ज्यादा मजबूत करके का दिन होता है। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 18 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर महिला ने पूरी कर ली है।

दरअसल, इस दिन महिलाएं पूरे सच्चे मन से अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत काफी कठिन होता है। व्रत रखकर महिलाएं महादेव और माता गौरी से अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। 

अगर आपकी पत्नी आपके लिए पूरे सच्चे मन से हरतालिका तीज का कठिन व्रत रख रही है तो आप उनके लिए घर पर मिठाई बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। कठिन व्रत के बाद आपके द्वारा बनाई गई मिठाई से जब आपकी पत्नी व्रत खोलेंगी तो उनके मन में आपके प्रति सम्मान और ज्यादा बढ़ जाएगा। आज के लेख में हम आपको दो ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना काफी आसान है।
विज्ञापन

2 of 7
Gulab jamun - फोटो : Social Media
गुलाब जामुन

इसे बनाने के लिए आपको खोया यानी मावा- 1 कप, चीनी-4 कप, इलायची-3-4,पानी-3 कप, बेकिंग सोडा-1 चुटकी, ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के मुताबिक, घी-2 कप की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
gulab jamun
विधि

गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले मावे को सही से मैश करके उसमें हल्का सा बैकिंग सोडा मिलाएं। इसका सही सा डो तैयार करने के बाद इसमें दो बूंद घी डालें ताकि ये थोड़ा मुलायम रहे। ये डो ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। अब इस डो से छोटे-छोटे गुलाब जामुन तैयार करें और इन्हें कढ़ाई में तेल गर्म करके सुनहरा होने कर सेंक लें। ध्यान रखें कि इन्हें धीमी आंच पर ही सेकें, वरना ये अंदर से कच्चे रह जाएंगे।

4 of 7
Gulab jamun - फोटो : Istock
जब तक ये तैयार हो रहे हैं, तब तक इसकी चाशनी भी तैयार कर लें। चाशनी तैयार करने के लिए पानी और चीनी को मिलाकर पकाएं और खूशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर डालें। अब सिके हुए गुलाब जामुन को चाशनी में डाल दें। कुछ समय के बाद इसे निकाल कर इसके ऊपर मेवे डालें और आपनी पत्नी को सर्व करें। 
विज्ञापन

5 of 7
Kalakand - फोटो : Istock
कलाकंद बनाने के लिए सामान

कलाकंद बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको 250 ग्राम पनीर, 2 बड़े चम्मच चीनी,1 बड़ी चम्मच मिल्क पाउडर, आधी चम्मच इलायची पाउडर, कटे हुए पिस्ता और गुलाब की पत्तियां चाहिए होंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
kalakand - फोटो : istock
विधि

अपनी पत्नी के लिए अगर आप कलाकंद बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले पनीर को मिक्सर में सही से ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक पैन लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच चीनी और पनीर डालकर अच्छे से चलाएं। अब तकरीबन 5 मिनट तक मीडियम आंच पर इसे चलाते रहें। इसके बाद इसके ऊपर से एक बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर डालकर चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kalakand - फोटो : istock
अब खूशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर डालें। जब ये सही से मिल जाए तो इसे एक प्लेट पर निकाल कर ठंडा कर लें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए कलाकंद के ऊपर से कटे हुए पिस्ता और गुलाब की पत्तियों से सजाएं। इसको खाकर आपकी पत्नी अपना व्रत खोल सकती हैं। कलाकंद बनाते समय ध्यान रखें कि अगर आप इसे लगातार चलाएंगे नहीं तो ये पैन में चिपकने लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें