फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा पर घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट 'अन्नकूट' प्रसाद

Mon, 28 Oct 2019 09:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
अन्नकूट की सब्जी और पूरी का प्रसाद दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन बनाया जाता है। इस समय बाजार में गोभी, मटर,गाजर, सैगरी, सेम जैसी सब्जियां आ जाती हैं, इन सब्जियों को खाने की शुरुआत करने के लिए अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है।  अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिये जितनी तरह की सब्जी बाजार में मिल जाए वो सब थोड़ा-थोड़ा ले लेते हैं। उत्तरप्रदेश में गोवर्धन पूजा के दिन यह प्रसाद हर मंदिर और ज्यादातर घरों में बनाया जाता है। आप भी जान लें अन्नकूट बनाने की विधि। 
विज्ञापन

2 of 6
सामग्री
  • आलू -  2
  • बैगन - 2-3 
  • फूल गोभी -  1
  • सेम - 100 ग्राम 
  • सैगरी - 100 ग्राम 
  • गाजर - 1
  • मूली - 1
  • टिन्डे - 2
  • अरबी - 1
  • भिंडी - 6 से 7
  • परवल - 2 से 3
  • शिमला मिर्च - 1
  • लौकी - कटी हुई
  • कच्चा केला - 1
  • कद्दू - छोटा सा टुकड़ा
  • टमाटर - 4 से 5
विज्ञापन

3 of 6
मसाला की सामग्री
  • अदरक - 2 इंच लंबा टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 2-3
  • हरी मैथी - कटी हुई एक छोटी कटोरी
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • हींग - 2-3 पिंच
  • जीरा - एक छोटी चम्मच

4 of 6
- फोटो : pixabay
मसाला की सामग्री
  • हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • गरम मसाला - आधा - एक छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरा धनियां - 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ एक प्याली)
विज्ञापन

5 of 6
विधि
  • धुली हुई सब्जियों से पानी हटाएं। आलू, बैगन, केला छीलकर बाकी सब्जियां मध्यम आकार में काट लें, मूली के पत्ते भी बारीक काट लें।
  • हरी मिर्च और टमाटर छोटे आकार में काट लें। अदरक छीलकर कद्दूकस कर लें। हरा धनियां भी काट लें।
  • एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़का लगाएं।
  • जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिए हल्का सा भूनें, हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को हल्का सा भून लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
  • अब सारी कटी हुई सब्जियां डालिए, आलू, बैगन और केला भी काट कर डाल दें। नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को चलाते हुये मिलाएं।
  • सब्जी में करीब एक कप पानी डालें और सब्जी को ढककर पहले तेज गैस पर उबाल आने तक पकाएं।  उबाल आने के बाद धीमी गैस पर पकने दें।
  • पांच मिनिट बाद सब्जी को चलाएं। फिर से सब्जी को 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पकने दें। अगर सब्जी नरम नहीं तो ढककर और पकने दें।
  • जब सब्जियां नरम हो जाए तब कटे हुए टमाटर डाल कर मिलाइये और सब्जी टमाटर नरम होने तक पकाएं। सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिलाएं।  
  • स्वादिष्ट अन्नकूट तैयार है। अन्नकूट प्रसाद  को श्री बांकेबिहारी कृष्ण को भोग लगाने के बाद पूरी या रोटी के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें