रोजमर्रा की जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत को ही नजरअंदाज करते जा रहे हैं। थोड़ा काम करने पर ही वे थकान महसूस करने लगते हैं जिसका कारण खून की कमी हो सकता है। इसके लिए कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये सुपरफूड्स झट से पूरी कर देंगे खून की कमी
2 of 7
खून
पालक
आयरन, विटामिन बी12 और फॉलिक एसिड से भरपूर पालक खून की कमी को दूर करता है। दिन में दो बार पालक का सूप पीने से कमजोरी दूर होती है। सूप की जगह आप पालक का जूस भी पी सकते हैं, लेकिन इसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। एक महीने में ही आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
ये सुपरफूड्स झट से पूरी कर देंगे खून की कमी
3 of 7
खून
चुकुंदर
चुकुंदर आयरन, फाइबर, कैल्शियम आदि तत्वों से भरपूर होता है। इसके लिए चुकुंदर और गाजर का जूस मिलाकर पिएं। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए यह एक बेहतर स्त्रोत है।
ये सुपरफूड्स झट से पूरी कर देंगे खून की कमी
4 of 7
खून
अनार
स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना है अनार। खून की कमी को दूर करने के लिए इसके जूस का सेवन फायदेमंद रहता है। अनार के जूस में एक चौथाई दालचीनी पाउडर और दो चम्मच शहद डालकर रोज नाश्ते में पिएं।
विज्ञापन
ये सुपरफूड्स झट से पूरी कर देंगे खून की कमी
5 of 7
खून
खजूर
खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले दो खजूर को दूध में भिगोकर रख दें और सुबह होने पर खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करें। खून की कमी दूर करने का यह एक आसान उपाय है।
विज्ञापन
ये सुपरफूड्स झट से पूरी कर देंगे खून की कमी
6 of 7
खून
केला
केले में मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून को बढ़ाते हैं। रोज दो चम्मच शहद के साथ एक केला खाने से आराम मिलता है। इसके अलावा आप केले को मैश करके उसमें एक चम्मच आंवले का जूस मिलाकर भी खा सकते हैं।