फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय के साथ खाने का मन है कुछ नया तो बनाएं दही सैंडविच

Thu, 31 Dec 2020 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
curd sandwich - फोटो : instagram
चाय के साथ हल्का-फुल्का स्नैक्स रोजाना खाते हैं। लेकिन कई बार मन होता है कि कुछ टेस्टी और चटपटा खाने को मिले जो शाम की हल्की भूख को भी खत्म करें। इसके लिए आप दही सैंडविच ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने में ना तो आपको बहुत सारी मेहनत की जरूरत होगी। और ना ही ज्यादा समय खर्च होगा। इसके साथ ही जो लोग सेहत को ध्यान में रख तले-भुने और मसालेदार खाने से दूर रहते हैं। वो इसे खासतौर पर पसंद करेंगे। तो चलिए जानें क्या है दही सैंडविच बनाने की आसान सी रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
दही - फोटो : iStock
दही सैंडविच बनाने की सामग्री
ब्रेड (4 पीस)
दही छना हुआ (1/4 कप)
प्याज (2 बड़े) कटे
टमाटर (2 बड़े) कटे
पत्तागोभी थोड़ी सी कटी हुई
गाजर थोड़ी सी कटी हुई
1 कटा हुआ खीरा
काली मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच)
बूरा (1 चम्मच)
नमक स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 4
sandwich
ऐसे बनाएं
एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंटकर सारे मसाले को मिलाएं। फिर उसमें कटी हुई सब्जियां पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर वैगरह मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर ब्रेड की स्लाइस के किनारों को काटकर रख लें। ब्रेड को तिकोने आकार में काटकर उसमें तैयार किया हुआ मिक्सचर डालें और दूसरे ब्रेड के पीस से ढक दें। इसको टमाटर या हरी मिर्च की चटनी के साथ खाएं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आप चाहें तो इस तरह से सारी सब्जियों को मिलाकर मेयोनीज डालकर भी सैंडविच बना सकते हैं। लेकिन दही के सैंडविच का स्वाद इन सबसे जुदा होता है। बस ध्यान रहे कि दही बिल्कुल अच्छे से कपड़े में बांधकर टांगी गई हो। जिससे कि इसका सारा पानी निथर गया हो। जिससे कि सैंडविच बनाते समय मिश्रण गीला ना हो। नही तो पूरा सैंडविच खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें