सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विधि
घर पर बाजार जैसी फुली हुई नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छान लें।
अब मैदे में यीस्ट, पाउडर शुगर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद मैदे में दही मिलाएं।
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी मिलाएं और मुलायम आटा गूंद लें।
अब इस आटे को किचन सरफेस पर सूखा मैदा छिड़ककर दस मिनट के लिए गूंदें।
आपका आटा तैयार है। इसे दो घंटे के लिए एक बर्तन में डालकर एक साइड रख दें।
दो घंटे बाद आप देेखेंगे आटा फूलकर दो गुना हो गया है।
अब इस पर दोबारा थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़ककर गूंद लें।