लौकी की सब्जी तो आपने बहुत बार खूब चाव के साथ खाई होगी, लेकिन क्या आपने लौकी का जूस पिया है। अगर नहीं पिया तो इसके फायदे जानने के बाद आज से पक्का पीना शुरू कर देंगे। गर्मियों में ये जूस हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
stomach
पाचन तंत्र को बनाएं मजबूत एवं दुरुस्त
अगर आपको किसी तरह की पाचन क्रिया से जुड़ी कोई शिकायत है तो लौकी का जूस आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
belly fat
मोटापा घटाने में मददगार
आप शायद इस बात पर यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच है कि लौकी तेजी से वजन कम करती है। अगर आप वजन कम करना चाहचे हैं तो रोजाना लैकी के जूस का सेवन करें।
4 of 6
लौकी
बॉडी हीट कम करता है
लौकी की तासीर ठंडी होती है। जिस वजह से गर्मी के मौसम में इसका सेवन बहुत अच्छा रहता है। अगर आपको गर्मी के चलते सिर में दर्द या अपच की शिकायत रहती है लौकी के जूस में अदरक मिला कर पिएं।
विज्ञापन
5 of 6
blood pressure
हाई ब्लड प्रेशर कम करे
आज के दौर में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है। लौकी में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
लौकी का जूस बनाने की विधि
लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छील कर धो लें। अब लौकी को छोटे छोटे टुकडों में काट लें। अब मिक्सर में लौकी को पुदीने की पत्ती के साथ चलाएं। जूस में जीरा पावडर, नमक और कली मिर्च डालकर सर्व करें।