कई बार स्वस्थ्य कारण, बच्चे के लिए पर्याप्त दूध न होने पर या फिर किसी अन्य वजह के चलते महिलाएं बच्चे को अपना दूध नहीं पिला पाती हैं। अक्सर यह समस्या वर्किंग वुमन के साथ ज्यादा देखने को मिलती हैं। महिलाएं ज्यादा देर तक घरों से बाहर रहने के कारण अपने शिशु को अपना दूध नहीं पिला पाती हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपने शिशु की सेहत के लिए फॉर्मूला मिल्क पर निर्भर रहना पड़ता है। पर क्या आप जानती हैं ऐसे बच्चे जो अपनी मां के दूध से वंचित रहते हैं उनका मानसिक और शारीरिक विकास बाकी बच्चों की तुलना में कम होता है।
इतना ही नहीं ऐसे बच्चे मोटापे के शिकार भी आसानी से बन जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो अब टेंशन छोड़ जानिए कैसे बच्चे से दूर रहकर भी आप कैसे दे पाएंगी उसे मां का प्यार और दुलार...वो भी उसकी सेहत के साथ समझौता किए बिना...डॉक्टर अर्चना धवन बजाज,स्त्रीरोग विशेषज्ञ,The Nurture IVF से जानते हैं आखिर कैसे...बच्चे से दूर रहकर भी कैसे आप उसे 'मां का दूध' पिला सकती हैं ।