फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के नाश्ते में आप भी तो नहीं करते ये 7 गलतियां, बढ़ेगी कमर और पेट की चर्बी, होंगे और भी नुकसान

Mon, 30 Dec 2019 09:36 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पूरा दिन काम करने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। और इस ऊर्जा के लिए नाश्ते से बेहतर और कुछ नहीं। इसलिए नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। हालांकि यह चीज बहुत मायने रखती है कि आप सुबह में किस करह का आहार ले रहे हैं। आपने ये बात तो जरूर सुनी होगी कि सुबह में नाश्ता करने से वजन नहीं घटता है लेकिन नाशते में कुछ गलतियों के कारण आपका मोटापा बढ़ सकता है। अगर आप अपजन बढ़ने से रोकना चाहते हैं तो आपको अपने नाश्ते पर खास ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं सुबह में किस तरह का आहार लेना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॉफी या चाय में क्रीम मिलाना
कॉफी या चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अक्सर क्रीम मिला देते हैं। भले ही क्रीम मिलाने से आपकी कॉफी या चाय स्वादिष्ट हो जाएगी लेकिन आपका वजन बढ़ा सकती है। अगर आप बढ़ते हुए पेट की चर्बी से परेशान हैं तो सुबह के नाश्ते में इस गलती को भूलकर भी न करें। बेहतर होगा कि आप सुबह ग्रीन टी में शहद मिलाकर पिएं।
विज्ञापन

3 of 7
कॉर्न फ्लेक्स - फोटो : सोशल मीडिया
फैटी ब्रेकफास्ट
अगर आप मोटापा से परेशान हैं तो सुबह के नाश्ते में नूडल्स या उपमा जैसे ज्यादा फैटी ब्रेकफास्ट ना लें। इस तरह के नाश्ते से आप दिनभर भारी-भारी महसूस करेंगे। इसलिए आप कॉर्नफ्लेक्स और दूध ले सकते हैं, फल ले सकते हैं, ब्रेड टोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं जो बहुत ही हल्के होते हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ओट्स में चीनी मिलाना
सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। कुछ लोग ओट्स का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी मिला देते हैं, जिससे यह सबसे खराब नाश्ता हो जाता है। अगर आप ओट्स का स्वाद बढ़ाना ही चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स या शहद जैसे सप्लीमेंट्स मिला सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डेयरी प्रोडक्ट्स का गलत सेवन
दूध एक संतुलित आहार है। नाश्ते में दूध का सेवन बहुत ही अच्छा विकल्प है। हालांकि कुछ लोग दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें चीनी मिला देते हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। इसके अलावा सुबह नाश्ते में पनीर या बटर का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइबर की ज्यादा मात्रा
खाने में फाइबर लेना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन सुबह नाश्ते में फाइबर की ज्यादा मात्रा नहीं लेनी चाहिए नहीं तो आप दिनभर सुस्त महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह नाश्ता ही नहीं करना
ऐसे कई लोग हैं जो जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता ही छोड़ देते हैं जो मोटापा बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण होता है। अगर आप सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए नाश्ता ही ना करेंगे, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे आपके मेटाबोलिज्म का संतुलन बिगड़ जाएगा और आपको ज्यादा भूख लगेगी और आप ज्यादा खाने की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें